मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरेटांडा रोड से वडोदरा के बीच शुरू होगी नई ट्रेन सेवा… 8 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ….7 सितंबर को मनावर में किसान शक्ति का प्रदर्शनब्रह्मकुमारी बहनों ने मनाया श्री कृष्ण जन्म का उत्सव खबर जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ,सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह, एस डी एम रामबाबू देवांगन रहे उपस्थितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारणराष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित होंगे भरत जांचपूरेटांडा रोड से वडोदरा के बीच शुरू होगी नई ट्रेन सेवा… 8 सितंबर को होगा भव्य शुभारंभ….7 सितंबर को मनावर में किसान शक्ति का प्रदर्शनब्रह्मकुमारी बहनों ने मनाया श्री कृष्ण जन्म का उत्सव खबर जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की खास रिपोर्टपत्रकार रक्षक एकता सुरक्षा संघ,सरस्वती शिशु मंदिर डिंडोरी में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह, एस डी एम रामबाबू देवांगन रहे उपस्थितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :शिक्षक दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजितशिक्षक सम्मान समारोह में सीतापुर विधायक का बडा ऐलान, शिक्षकों के लिए बनेगा शिक्षक सदन,,,,हमीरपुर :संपूर्ण समाधान दिवस में 175 शिकायतें, 21 का मौके पर निस्तारण
Singrauliमध्य प्रदेश

सिंगरौली:  लग्जरी कार से 19 पेटी अवैध शराब की पेटी जब्त गोभ पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपी गिरफ्तार।

सिंगरौली:  लग्जरी कार से 19 पेटी अवैध शराब की पेटी जब्त गोभ पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपी गिरफ्तार।
WhatsApp Facebook

 

सिंगरौली:  लग्जरी कार से 19 पेटी अवैध शराब की पेटी जब्त गोभ पुलिस की बड़ी कार्यवाही आरोपी गिरफ्तार।

(पत्रकार अमरेन्द्र शुक्ला सिंगरौली अखंड भारत न्यूज)

सिंगरौली:  नशामुक्ति अभियान 2.0 के तहत अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी गोभा ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने लग्जरी कार से 19 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है, जबकि शराब परिवहन में प्रयुक्त डस्टर कार की कीमत करीब 4 लाख रुपये है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा तथा नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी गोभा प्रभारी उप निरीक्षक शिवम सिंह चौहान को मुखबिर से सूचना मिली कि एक डस्टर कार से अवैध शराब छत्तीसगढ़ की ओर ले जाई जा रही है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बरहपान के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने कार नहीं रोकी, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर ग्राम मुड़वनिया के पास वाहन को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से 18 पेटी गोवा व्हिस्की और 1 पेटी 8 पीएम शराब बरामद हुई। कुल 170 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की गई।

पुलिस ने वाहन चालक सोनू यादव पिता रामेश्वर यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम घुई थाना रमकुला जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 47 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई में चौकी गोभा पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।