मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

गोलीकांड के विरोध में एक प्रतिरोध सभा का आयोजन

गोलीकांड के विरोध में एक प्रतिरोध सभा का आयोजन
WhatsApp Facebook


जहानाबाद। जिले में भाकपा माले पार्टी द्वारा चैती पीपर गोलीकांड के विरोध में एक प्रतिरोध सभा का आयोजन किया गया। यह सभा घोसी हाई स्कूल के मैदान में हुई, जिसकी अध्यक्षता संजय चंद्रवंशी ने की। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के पोलितब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा ने कहा कि कुछ अपराधियों ने ट्रैक्टर का उपयोग कर जनता की आवाज को दबाने के लिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जहानाबाद को एक बार फिर नरसंहार में धकेलने की योजना बनाई जा रही है। धीरेंद्र झा ने बिहार में विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस गांव में यह घटना हुई है, वह विकास से काफी दूर है। वहां पीने के पानी और सामुदायिक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं भी नहीं हैं। जिससे लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से उस गांव में सामुदायिक शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था करने तथा लोगों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि हमले के शिकार सभी लोग मजदूर परिवार से हैं।

पूर्व विधायक रामबली सिंह यादव ने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया और कहा कि पुलिस इस मामले में सही ढंग से कार्रवाई नहीं कर रही है।
उन्होंने बालू माफिया द्वारा गांव पर हमले का जिक्र करते हुए गांव वालों, विशेषकर महिलाओं की सराहना की, जिन्होंने अपराधियों का मुकाबला किया और उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
नेताओं ने सरकार से मांग की कि उस गांव में समुचित व्यवस्था की जाए ताकि गांववासियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें और घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को कड़ी सजा दी जाए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार इन मांगों को पूरा नहीं करती है, तो आंदोलन किया जाएगा।