A2Z सभी खबर सभी जिले की

एक विचित्र पहल समाजसेवी संस्था जनपद औरैया द्वारा गौरैया तालाब में 5100 पौधों का लक्ष्य गोरिया तालाब में किया गया वृक्षारोपण

जनपद औरैया से जिला ब्यूरो चीफ पत्रकार संजू तिवारी की पास रिपोर्ट

० गौरैया तालाब पार्क में पौधारोपण के उपरांत पर्यावरण गोष्ठी काआयोजन किया गया। ० पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पार्क के सेवादारों को सौंपी गई।
० सार्वजनिक स्थानों, पार्कों व मार्गो को चिन्हित करते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण योजना बनाई गयी
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए जीवनधारा पौधारोपण अभियान लक्ष्य-5100 पौधों का पौधारोपण निरंतर चलाया जा रहा हैं, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 12 जुलाई- 2026 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में गौरैया तालाब पार्क में अशोक, हरसिंगार, चितवन, कदम, मधु कामिनी आदि के पौधों का पौधारोपण किया गया, पौधों के देखभाल की जिम्मेदारी पार्क के सेवादारों को सौंपी गई। पौधारोपण के उपरांत पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पौधारोपण हेतु मौसम अनुकूल हो गया हैं, जीवनधारा पौधारोपण अभियान के अंतर्गत शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मंदिरों, मस्जिद, गुरुद्वारा, सार्वजनिक स्थानों, पार्कों व मार्गों पर निरंतर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा हैं, तथा जिन स्थानों पर पहले पौधारोपण किए गए पौधे किसी कारण से पनप नहीं पाये या नष्ट हो गए हैं, ऐसे स्थानों को चिन्हित करते हुए वहां पर दोबारा पौधारोपण किया जा रहा हैं। पौधारोपण अभियान के अंतर्गत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का भी निःशुल्क वितरण किया जा रहा हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं स्वस्थ व प्रसन्नचित्त रहने के लिए लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की, तथा उन्होंने कहा कि लक्ष्य पूरा होने तक पौधारोपण अभियान जारी रहेगा, पर्यावरण गोष्ठी के समापन पर मौजूद लोगों ने स्वयं अधिक से अधिक पौधारोपण करने व लोगों को पौधों का महत्व बताते हुए जागरूक करने की शपथ ली। पौधारोपण व पर्यावरण गोष्ठी में प्रमुख रूप से गिरेंद्र सिंह परिहार, योग प्रशिक्षक राम लखन शुक्ला, समाजसेवी, लालजी अग्रवाल, एल.एन. गुप्ता, संजय अग्रवाल, अनिल चौबे, राकेश कुमार पोरवाल, अनिल कुशवाहा, राजमोहन तिवारी, राम जी गुप्ता, विजय कुमार, सचिन कुमार पोरवाल, राज नरायण मिश्रा, सभासद विशाल परिहर, भुवनेश गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, हिमांशु दुबे, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट व सतीश कुमार आदि पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
प्रभु जगन्नाथ जी की विशाल शोभायात्रा नगर भ्रमण कार्यक्रम 16 जुलाई गुरुवार को
विचित्र पहल सेवा समिति की महिला शाखा तुलसी सखी ग्रुप द्वारा गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दिनांक 16 जुलाई गुरुवार को दोपहर 2 बजे फूलमती मंदिर से शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने वाली प्रभु जगन्नाथ जी की विशाल शोभायात्रा नगर भ्रमण कार्यक्रम की प्रमुख आयोजिका लक्ष्मी बिश्नोई व कार्यक्रम संयोजक मंडल के सदस्य कपिल गुप्ता, डॉ. अनूप बिश्नोई व मनीष पुरवार हीरु ने धार्मिक विचारधारा रखने वाले व प्रभु जगन्नाथ जी के भक्तों तथा माताओं बहनों से उपरोक्त धार्मिक आयोजन में सपरिवार समय से सम्मिलित होने की अपील की हैं।

Show More
Back to top button