

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अविस्मरणीय कृतित्व पर आधारित होगा फोटो प्रदर्शनी
अजीत सिंह राजपूत संभाग हेड दुर्ग
*बेमेतरा,17 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में “विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बेसिक स्कूल ग्राउंड मैदान स्थित गाँधी भवन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कृतित्व पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 18 से 20 जून तक किया जा रहा है। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में संचालित योजनाओं, सेवाओं कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जा रहा है। इस फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को रेखांकित किया जा रहा है ।
