A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :खेत में बनी झोपडी में फंदे से लटका मिला किशोर का शव,गांव में हो रही तरह- तरह की चर्चाएं

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। दोपहर से गायब किशोर का शव खेत में बनी झोपडी में फंदे से लटका मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

बिंवार थाना क्षेत्र के ग्राम पारा निवासी कमल सिंह का चौदह वर्षीय पुत्र साहिल उर्फ़ भोला बीते गुरुवार दोपहर से लापता था जिसकी परिजनों ने रात तक काफी तलाश की लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह खेत में बनी झोपडी में किशोर का शव मिलने से हडकंप मच गया और देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बिंवार थाना पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। और घटना की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं मृतक के पैर जमीन पर रखे होने के चलते किशोर द्वारा फांसी लगाने की बात ग्रामीणों के गले नहीं उतर रही है। और गांव में तरह तरह की चर्चा हो रही हैं। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी नंदराम प्रजापति ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है पंचनामा की कार्यवाही की जा रही है फिलहाल किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है। मृतक अपने परिवार में तीन भाईयों में दूसरे नम्बर का था जबकि मृतक के पिता खेती कर परिवार का भरण पोषण करने का काम करते हैं।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!