
पुलिस ने स्कूली छात्रों को किया नशे के खिलाफ जागरूक।
हिमाचल प्रदेश की बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवेरी में पुलिस प्रशासन द्वारा नशा मुक्ति को लेकर बड़ी पहल की है।आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अवेरी में नशा निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें डी एस पी बैजनाथ संदीप शर्मा ने स्कूल में पढ़ने वाले 353 बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई ,ओर उन्होंने युवाओं को चिट्टा जैसे जानलेवा जहर के खिलाफ जागरूक भी किया।
नशे को पूरी तरह खत्म करना प्राथमिकता।
डी एस पी संदीप शर्मा ने बताया कि चिट्टा समाज को अंदर से खोखला कर रहा है और लोग इसकी लत में पड़ कर अपना सब कुछ गंवा रहे है।उन्होंने इस खतरे के बारे में विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बच्चों से अपील की कि वे इस संदेश को घर घर तक पहुंचाएं और इसका अनुसरण भी करें।ओर अगर आस पड़ोस में कोई नशा करता दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को इसकी सुचना दें।
मोटर व्हीकल एक्ट ओर यातायात नियमों की जानकारी।
कार्यक्रम में नशा निवारण के साथ सड़क सुरक्षा पर भी चर्चा की गई।बच्चों को यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।ओर मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।छोटी उम्र में वाहन चलाने के खतरों से भी विद्यार्थियों को अवगत करवाया गया।
छात्रों के साथ संवाद ओर विचार साझा ।
इस कार्यक्रम में प्रमुख समाज सेवी नीरजा ओर स्कूल प्रबंधन समिति की सदस्य ऋतु शामिल हुई।उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद किया,ओर अपने अपने विचार भी साझा किए।इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य रवींद्र कुमार वर्मा उप प्रधानाचार्य नवीन कुमार ओर वरिष्ठ महिला प्रवक्ता अनीता गोहाना भी शामिल रहे।
पुलिस ने स्कूली छात्रों को किया नशे के खिलाफ जागरूक।