

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
सुमेरपुर। हमीरपुर।सरकार रोड बनवाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर रही है।लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों के चलते कम लागत में सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।जिससे सड़के एक माह के अंदर उखड़ जा रहीं हैं ।ऐसी ही एक तस्वीर सुमेरपुर विकाश खण्ड के विदोखर से पलरा रोड पर उखड़ी सड़क पर निकली घास की आई है।

बताते चले कि एक माह पहले pwd द्वारा 15 लाख की लागत से बनायी गयी सड़क एक माह के अंदर ही उखड़ गयी और उस पर घास निकल आई ।ये काम अधिशाषी अभियंता अरुण कुमार ने चाहते ठेकेदार जगभान वर्मा को दिया था।जिसने रोड तो बनवाया लेकिन भ्रस्टाचार के चलते उसमें लागत कम लगायी जिससे रोड एक माह के अंदर ही उखड़ गया और उसमें घास निकल आई ।