

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। हिंदू युवाओं में अनुशासन, शौर्य, चरित्र, राष्ट्रनिष्ठा एवं भारतीय सांस्कृतिक चेतना के जागरण के संकल्प के साथ विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल द्वारा आयोजित सात दिवसीय शीतकालीन शौर्य प्रशिक्षण वर्ग आज भव्य एवं प्रेरणादायी दीक्षांत समारोह के साथ ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न हुआ। यह आयोजन केवल प्रशिक्षण नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण का यज्ञ सिद्ध हुआ।

प्रथम दिवस से लेकर समापन तक वर्ग को प्रांत, क्षेत्र एवं केंद्रीय स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। क्षेत्रीय नैतिक शिक्षा प्रमुख सुनील शर्मा जी, प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव जी, प्रांत मंत्री विनोद शर्मा जी, प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार जी, गोरक्षा प्रमुख सोहन विश्वकर्मा जी, वर्ग प्रमुख यश बच्चानी जी, सहित अनेक अनुभवी मार्गदर्शकों ने युवाओं में राष्ट्रसेवा, संगठननिष्ठा और धर्मबोध का संचार किया।
इस अवसर पर बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक श्री किशन प्रजापति जी के ओजस्वी एवं प्रेरक उद्बोधन ने युवाओं के अंतःकरण में हिंदू समाज की सुरक्षा और राष्ट्र के लिए सर्वस्व समर्पण का संकल्प और दृढ़ कर दिया।
साथ ही श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर नरसिंहदास जी महाराज एवं अन्य संत महात्माओं के दिव्य आशीर्वचनों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और सनातन चेतना से ओतप्रोत हो गया। राष्ट्रीय कवि मुकेश मौलवा जी के राष्ट्रवादी कविताओं से युवाओं में ऊर्जा का संचार किया
वर्ग समापन के पूर्व नगर में निकाले गए भव्य शौर्य संचलन ने मनावर को केसरिया रंग में रंग दिया। अनुशासनबद्ध पंक्तियाँ, आत्मविश्वास से भरे कदम और गगनभेदी “जय श्रीराम” के उद्घोष ने यह स्पष्ट कर दिया कि हिंदू समाज जाग रहा है, संगठित हो रहा है और राष्ट्र के लिए खड़ा है।
इस शौर्य प्रशिक्षण
वर्ग में 230 शिक्षार्थियों ने सहभागिता की। प्रशिक्षण के दौरान प्रातः ब्रह्ममुहूर्त जागरण, योग, ध्यान, व्यायाम, नशामुक्त जीवन का संकल्प, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास तथा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों को जीवन में आत्मसाध करने की शिक्षा दी गई। यह वर्ग व्यक्तित्व निर्माण की प्रयोगशाला और राष्ट्रभक्ति की पाठशाला बना।
इस अनुष्ठान में वर्ग पालक के नाते प्रांत संयोजक नितिन पाटीदार जी ने वर्ग की समस्त गतिविधियों में अपना मार्गदर्शन दिया वर्ग प्रमुख के नाते यश बच्चानी जी ने वर्ग की समस्त गतिविधियों का प्रतिपालन करवाया साथ ही प्रांत के सह संयोजक मुकेश पाटीदार जी ने शारीरिक प्रमुख के रूप में शिक्षार्थियों को अपना मार्गदर्शन दिया, प्रांत बलोपासना प्रमुख कमल सिंह पंवार जी ने वर्ग पर्यवेक्षक की भूमिका में समस्त दिनचर्या को पूर्ण करवाया तथा मंच संचालन एवं बधाई बौद्धिक प्रमुख के नाते प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख मंगलेश सोनी जी ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।
दीक्षांत समारोह में प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव जी ने कार्यकर्ताओं को गुणवत्तापूर्ण कार्यकर्ता निर्माण, संगठन विस्तार और राष्ट्रहित में निरंतर सक्रियता का मंत्र प्रदान किया। इस अवसर पर कई नवयुवाओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपकर उन्हें सेवा पथ पर अग्रसर किया गया।
इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में धार विभाग के समस्त दायित्ववान, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं, के साथ विशेष रूप से धार विभाग संगठन मंत्री श्री सुरेश गुर्जर जी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप सोनी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह शौर्य प्रशिक्षण वर्ग बजरंग दल की उस अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है, जो हिंदू समाज की रक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रभक्त युवाशक्ति के निर्माण हेतु सतत कार्यरत है।
बजरंग दल आज केवल संगठन नहीं, बल्कि हिंदू युवाओं के लिए राष्ट्रसेवा, संस्कार और शौर्य की जीवंत प्रेरणा बन चुका है।