
पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोमांस से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां- डीग जिले की सीकरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोमांस से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा है। जट्टावास चौराहे पर की गई इस कार्रवाई में तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि करीब 150 किलो गोमांस और मांस काटने के औजार भी जब्त किए गए हैं। सीकरी थाना प्रभारी टीकम सिंह के अनुसार, रात करीब 2 बजे एएसआई श्रीचंद सिंह को सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से गोमांस भरकर जट्टावास चौराहे से उड़की मोहम्मदा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस दल सक्रिय हुआ और तड़के 3 बजे संदिग्ध ट्रॉली को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान ट्रॉली में भारी मात्रा में मांस पाया गया। मौके से उड़कीदल्ला गांव के आसमोहम्मद, मौसम और शोयब को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से मांस काटने के औजार, दरांत और पलाशी भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में तीनों ने गौवध की बात कबूल की, जिसके बाद मांस की पशु चिकित्सक से जांच कराई गई। डॉक्टर ने पुष्टि की कि बरामद मांस गोमांस है।।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। इसके अलावा नौ अन्य आरोपियों को नामजद किया गया है, जिनमें जमील, ईशी खान, शम्मी, इनाम खान, अहसान, तैयब हुसैन, नसरू, सद्दाम और तारीफ शामिल हैं। फिलहाल फरार चल रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है।