A2Z सभी खबर सभी जिले की

गंगा दशहरा पर काशी में देव दीपावली जैसा नजारा

संवाददाता प्रदीप चौहान,काशी में देव दीपावली जैसा नजारा, होगी महाआरती, आ सकते हैं उपराष्ट्रपति

वाराणसी। गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर काशी एक बार फिर देव दीपावली जैसी अद्भुत आभा से आलोकित होगी। मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण की खुशी में काशीवासी गंगा घाटों पर विविध धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ इस पर्व को भव्यता से मनाएंगे। अस्सी घाट से नमोघाट तक फैले 84 घाटों पर गंगा पूजन, दीप सज्जा और महाआरती की विशेष व्यवस्था की गई है।

गंगा सेवा निधि की ओर से इस महाआयोजन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। संभावना है कि उपराष्ट्रपति स्वयं इस आयोजन में शामिल होकर मां गंगा की महाआरती का साक्षी बनेंगे। गंगोत्री सेवा समिति, गंगा सेवा निधि और नमामि गंगे सहित कई संगठनों ने मिलकर इस आयोजन को और भी भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

Related Articles

पांच जून को सुबह से ही आयोजनों का क्रम शुरू होगा। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर नमामि गंगे की ओर से विशेष गंगा पूजन किया जाएगा। वहीं दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा देव दीपावली की तर्ज पर महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती में 11 ब्राह्मण वैदिक मंत्र…

Show More
Back to top button