A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

पुलिस लाइन मुरादाबाद में एडीजी ने किया क्रेच और स्टडी रूम का उद्घाटन

पुलिस कर्मियों के स्टडी का सही तरीके के संचालन कराने के अधिकारियों को दिए निर्देश

पुलिस लाइन मुरादाबाद में क्रेच और स्टडी रूम का उद्घाटन करते एडीजी पीसी मीना।

कांठ (मुरादाबाद, यूपी) पंकज कुमार। जनपद मुख्यालय मुरादाबाद स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में क्रेच और पुलिस कर्मचारियों के स्टडी रूम का एडीजी जोन बरेली IPS पीसी मीना के द्वारा लोकार्पण करते हुए फीता काटकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर एडीजी IPS पीसी मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन मुरादाबाद का भ्रमण भी किया और यहां कराए गए कार्यों को भी देखा। स्टडी रूम में लगवाई गई एक्साइज करने मशीनों का एडीजी के द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होनें स्टडी रूम का सही तरीके से संचालन कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों को पुलिस अधिकारियों ने दुलार करते हुए उपहार देकर बच्चों का भी मनोबल और उत्साह बढ़ाया। जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी।

कार्यक्रम के दौरान इस अवसर पर डीआईजी मुरादाबाद आईपीएस मुनिराज जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना, जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एसपी देहात आईपीएस संदीप कुमार मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी यातायात सुभाषचंद्र गंगवार, सहायक पुलिस अधीक्षक आईपीएस ऋषभ रुणवाल, सीओ कांठ कुलदीप कुमार, सीओ सुनीता धहिया, सीओ अंकित तिवारी, सीओ अर्पित कपूर, सीओ राजेश कुमार तिवारी आदि पुसिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन मुरादाबाद में क्रेच और स्टडी रूम का लोकपर्ण करते एडीजी पीसी मीना।
स्टडी रूम में लगवाई गई मशीनों को देखते एडीजी।
पुलिस लाइन मुरादाबाद में अधिकारियों से जानकारी लेते एडीजी।
पुलिस लाइन में कार्यक्रम के दौरान मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी।
पुलिस लाइन में अधिकारियों से उपहार लेकर खुश बच्चे।
कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों से बात करते एडीजी।

 

Related Articles
Show More
Back to top button