A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशमथुरा

दो विश्व कीर्तिमान में सहभागी वरिष्ठ कवि रामदेव शर्मा “राही” का दिल्ली में हुआ सम्मान

दो विश्व कीर्तिमान में सहभागी वरिष्ठ कवि रामदेव शर्मा "राही" का दिल्ली में हुआ सम्मान

मथुरा।छाता, 12मई 2024. नगर के वरिष्ठ कवि रामदेव शर्मा “राही” को दो विश्व रिकॉर्ड तथा दो इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज़ दो ग्रंथों “भारत को जानें” के लिए “भारत कीर्ति अलंकरण” सम्मान और “आयुर्वेद को जानें” के लिए “आयुष कीर्ति अलंकरण” सम्मान,उनकी सहभागिता पर अंतर्राष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच,तंजानिया द्वारा नई दिल्ली में आयोजित लोकार्पण एवं सम्मान समारोह में अध्यक्ष/मुख्य अतिथि व संस्था पदाधिकारीगण द्वारा सम्मानपत्र,शील्ड(मूमेंटो) और पुस्तक प्रदान करके किया गया। उक्त दोनों पुस्तकों की मुख्य संपादक डॉ. ममता सैनी(तंजानिया) हैं।

विश्वभर से पधारे लगभग 500 श्रेष्ठ साहित्यकार/रचनाकार/गायक/म्यूजिशियन आदि एन डी एम सी कन्वेंशन सेंटर, हनुमान रोड़, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली पर पंहुचे,जहांँ पूरे भारत की अनेकता में एकता का खुला संदेश देश दुनिया के लिए स्पष्ट प्रदर्शित हो रहा था। डॉ. ममता सैनी सपरिवार तंजानिया में निवास करती हैं और अपने देश भारत की गरिमा तथा सकारात्मक साहित्य के उत्थान के लिए पूर्व में भी तीन विश्व रिकॉर्ड प्राप्त कर चुकीं हैं ।
“भारत को जानें” ग्रंथ में कवि रामदेव शर्मा”राही” ने आंँध्र प्रदेश के लिए दोहा चौपाई छंदों में अपनी प्रस्तुति दी है वहीं “आयुर्वेद को जानें” ग्रंथ में एलोवेरा(घृतकुमारी) के लिया दोहा,भावार्थ में इसके औषधीय उपयोग के बारे में लिखा है।
एक पुस्तक जहांँ पूरे भारत के सभी राज्यों के कला,साहित्य, संस्कृति सहित शिल्प और धरोहरों आदि को सात श्रेणियों के द्वारा लय बद्ध ज्ञानवर्धन करती है वहीं दूसरी पुस्तक में अनेक जड़ी बूटियों के अनेक सरलतम औषधीय प्रयोग,लयबद्ध दोहों में प्रस्तुत हैं जो जीवन को स्वस्थ बनाने में उपयोगी सिद्ध होती है। अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों और आयुष मंत्रालय के अधिकारियों ने दोनों ग्रंथों का लोकार्पण कर भूरि भूरि प्रशंसा की। संचालन अल्पना सुहासिनी ने किया, सरक्षक राकेश सैनी के साथ ही हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा,अशोक चक्रधर, आर एस एस के इंद्रेश ,संयोजक डॉ.ममता सैनी, न्यूज एंकर पंकज भारद्वाज उपस्थित रहे। छाता नगर के वरिष्ठ कवि(ग़ज़लकार) रामदेव शर्मा “राही”,को एक साथ दो विश्व कीर्तिमान और दोनों इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सहभागिता पर स्तरीय सम्मान प्राप्त होने से सभी नगरवासी हर्षित और गर्वित महसूस कर रहे हैं।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!