A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024मध्यप्रदेश

विदिशा- थर्ड जेंडर मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित किया

थर्ड जेंडर मतदाताओं को मतदान के लिए किया अभिप्रेरित, दिलाई शपथ

विदिशा जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। 10 डेज मेगा इवेंट के अंतर्गत व्यापक स्तर पर स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन कर जिले भर में मतदाता जागरूकता के संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है। इसी के तहत विदिशा नगरीय क्षेत्र के थर्ड जेंडर मतदाताओं को भी मतदान के लिए अभिप्रेरित किया गया है।
मतदाता जागरूकता हेतु नगर पालिका परिषद, विदिशा द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज विदिशा नगरीय क्षेत्र के थर्ड जेंडर मतदाताओं को मतदान की शपथ का वाचन कराया गया। जिसे थर्ड जेंडर मतदाताओं के द्वारा दोहराते हुए लोकसभा निर्वाचन में आगामी 7 मई को नियत मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान अवश्य करेंगे का संकल्प लिया गया है। साथ ही उन्होंने जिले के सभी मतदाताओं से भी मतदान कर लोकतंत्र के इस महापर्व में सहभागी बनने की अपील की है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button