A2Z सभी खबर सभी जिले कीभोपालमध्यप्रदेश

निष्पक्ष तथा शांति पूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराएं निर्वाचन प्रक्रिया संबंधी नोडल अधिकारियों की बैठक में दिये दिशा निर्देश

भोपाल रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
लोकसभा निर्वाचन – 2024 के तहत भोपाल लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-19 के सामान्य प्रेक्षक सहित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह एवं पुलिस आयुक्त भोपाल द्वारा जिला निर्वाचन से संबंधित नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा – निर्देश दिये।उन्होंने समीक्षा करते हुए कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांति पूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सहित सभी एडीएम, एसडीएम एवं समस्त नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि वे निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत, सुझाव और सहयोग के लिए उपलब्ध है। सामान्य प्रेक्षक ने लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मतदान केन्द्रों की जानकारी लेते हुए संवेदनशील सामान्य मतदान केन्द्रों में मतदान दलों को पहुंचाने के लिए व्यवस्था की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा – निर्देश दिये। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले में लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों से प्रेक्षक को अवगत कराया। सामान्य प्रेक्षक ने निर्वाचन संबंधी नोडल अधिकारी जिसमें विडियो निगरानी, विडियो अवलोकन, व्यय अनुवीक्षण, नियंत्रण कक्ष, मतदान सामाग्री वितरण, नोडल अधिकारी ईव्हीएम, एमसीसी, डाकमत पत्र और एमसीएमसी, वेबकास्टिंग, सीवीजील, माईक्रो आर्ब्जवर इत्यादि से जानकारी लेते हुए लोकसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिये।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!