मिर्जापुर :चुनार क्लब वेलफेयर सोसाइटी द्वारा देव दीपावली के उपलक्ष में हर साल की तरह इस बार भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। रंग-बिरंगी लाइटों से सजा मंच, भक्ति और उत्साह से भरी भीड़ ने पूरे चुनार को रोशन कर दिया।
इस बार कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहे *चिकित्सा जगत के गौरव, वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार प्रजापति।* उनको चिकित्सा जगत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।
*डॉ. अजय कुमार प्रजापति – एक मसीहा का नाम*
चुनार जैसे छोटे शहर से निकलकर डॉ. प्रजापति ने जो मुकाम हासिल किया है, वो पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है। वे सिर्फ एक डॉक्टर नहीं, बल्कि गरीबों के मसीहा हैं।
कैंसर जैसी बीमारी से जब लोग हार मान लेते हैं, तब डॉ. प्रजापति उन्हें हिम्मत देते हैं, उनका हौसला बढ़ाते हैं और उनको मौत के मुंह से खींचकर वापस लाते हैं। यही कारण है कि आज चुनार से लेकर वाराणसी तक हर घर में उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है।
*चुनार के लिए वरदान है सरस्वती हॉस्पिटल*
गौरतलब है कि डॉ. प्रजापति की धर्मपत्नी *डॉ. सरस्वती वर्मा द्वारा संचालित सरस्वती हॉस्पिटल एंड कैंसर सेंटर, चुनार* क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित अस्पताल बन चुका है। डॉ. सरस्वती वर्मा चुनार क्षेत्र की जानी-मानी गायनेकोलॉजिस्ट हैं, वहीं उनके पति डॉ. अजय प्रजापति वाराणसी के प्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ हैं, जिनका चक्रपाणि कैंसर हॉस्पिटल, वाराणसी में संचालित है।
इस अस्पताल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहाँ *प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – आयुष्मान भारत (PM-JAY) के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार* की सुविधा उपलब्ध है। गरीब परिवार के लिए कैंसर का इलाज अब बोझ नहीं रहा।
यहाँ कैंसर के मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज के बाद रिहैबिलिटेशन की भी सुविधा मिलती है, ताकि मरीज फिर से सामान्य जीवन जी सके। अस्पताल में मरीजों के चलने-फिरने और रोजमर्रा के कामों में मदद के लिए फिजियोथेरेपी विभाग भी है, जहाँ डॉ. सत्यपाल सिंह मरीजों को धीरे-धीरे फिर से अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करते हैं। मुँह और गले के कैंसर के मरीजों को ऑपरेशन के बाद मुँह चलाने, खाना खाने और बोलने में होने वाली दिक्कत के लिए भी यहाँ फिजियोथेरेपी की सुविधा मिलती है।
अस्पताल में कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, 24×7 कैंसर इमरजेंसी केयर के साथ-साथ यूरोलॉजी एवं डायलिसिस, ऑर्थो सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, ENT और जनरल मेडिसिन की संपूर्ण सुविधा एक ही छत के नीचे मिलती है।
*मंच पर हुआ भव्य स्वागत*
मंच पर पहुंचते ही आयोजकों, बच्चों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। छोटे-छोटे बच्चों ने उनको गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।
मंच से जनता को संबोधित करते हुए डॉ. अजय कुमार प्रजापति ने कहा –
> “कार्यक्रम का माहौल देखकर दिल गदगद हो गया है। चुनार की जनता का प्यार और उत्साह देखकर बहुत खुशी हो रही है। इससे भी बड़ा कार्यक्रम हो तो मैं पूरे दिल से सहयोग करने के लिए तैयार हूं।”
उनके इतना कहते ही पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
कार्यक्रम देर रात तक शांतिपूर्ण तरीके से चला। अंत में चुनार क्लब वेलफेयर सोसाइटी ने डॉ. प्रजापति सहित सभी अतिथियों और सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया और कहा कि सोसाइटी हर साल देव दीपावली पर इसी तरह समाज के गौरवों को सम्मानित करती रहेगी।
