# रामपुर शाहपुर में हज़रत नीम वाले बाबा के 35वें सालाना उर्स का मोहसिन खान एडवोकेट ने किया शुभारंभ
**रामपुर शाहपुर।** वार्ड नंबर 15 से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी मोहसिन खान एडवोकेट ने रामपुर शाहपुर में हज़रत नीम वाले बाबा के 35वें सालाना उर्स-ए-मुबारक का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस मुबारक मौके पर गांव के बुजुर्गों, अज़ीज़ों, दोस्तों और समर्थकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। ग्रामीणों ने मोहसिन खान एडवोकेट का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गांव की अवाम से भरपूर मोहब्बत, अपनापन और सम्मान मिला।
मोहसिन खान एडवोकेट पिछले चार वर्षों से लगातार क्षेत्र के लोगों के बीच रहकर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। वह लोगों की समस्याओं को सुनने और जरूरत के समय उनके साथ खड़े रहने का प्रयास कर रहे हैं।
इस अवसर पर मोहसिन खान ने गांव के बुजुर्गों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपनों का प्यार, सम्मान और दुआएं ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता के बीच रहकर सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
**उर्स के इस मुबारक मौके पर गांव में आपसी भाईचारे, मोहब्बत और एकता का खूबसूरत माहौल देखने को मिला।**Raju Khan chandaus Aligarh
