मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आज देवउठनी ग्यारस है। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में किसानों ने सीधा संवाद योजनाओं की जानकारी। मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक सीएम हेल्पलाइन व स्वामित्व योजना की समीक्षा।ग्राम बोरलाई में यादव समाज ने श्री कृष्ण तुलसी विवाह उत्सव का किया शुभारंभ।सकराली बुजुर्ग में रात्रि चौपाल का आयोजन। अंजड़ के सराफा बाजार में साइकिल चोरी।मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान के द्वारा विद्युत वितरण उपखंड ओबरा में लगाया गया निशुल्क जांच शिविरनिवाली रोड पर पुलिस की कार्रवाई। एको,वहांनं,से 9पेटियां आवेद शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार।पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारपीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षण बोर्ड की 32वीं बैठक संपन्नपुलिस विभाग शराब माफिया के लिए बना काल जोबट , उदयगढ़ अवैध शराब जप्त कीपांढुर्णा जिले में कल प्रभारी मंत्री का दौरा, जनविश्वास अभियान सहित कई कार्रवाईयों की खबरफूलबाग में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, दिग्गज नेताओं ने किया मंथन* जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों के परिणामों में शानदार विजय का दावाआज देवउठनी ग्यारस है। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में किसानों ने सीधा संवाद योजनाओं की जानकारी। मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक सीएम हेल्पलाइन व स्वामित्व योजना की समीक्षा।ग्राम बोरलाई में यादव समाज ने श्री कृष्ण तुलसी विवाह उत्सव का किया शुभारंभ।सकराली बुजुर्ग में रात्रि चौपाल का आयोजन। अंजड़ के सराफा बाजार में साइकिल चोरी।मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान के द्वारा विद्युत वितरण उपखंड ओबरा में लगाया गया निशुल्क जांच शिविरनिवाली रोड पर पुलिस की कार्रवाई। एको,वहांनं,से 9पेटियां आवेद शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार।पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारपीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षण बोर्ड की 32वीं बैठक संपन्नपुलिस विभाग शराब माफिया के लिए बना काल जोबट , उदयगढ़ अवैध शराब जप्त कीपांढुर्णा जिले में कल प्रभारी मंत्री का दौरा, जनविश्वास अभियान सहित कई कार्रवाईयों की खबरफूलबाग में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, दिग्गज नेताओं ने किया मंथन* जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों के परिणामों में शानदार विजय का दावा
Jalaunउत्तर प्रदेशराजनीति

कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का बुंदेलखण्ड प्रवेश द्वार पर हुआ भव्य स्वागत

कालपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादा कालपी (जालौन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना…

कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का बुंदेलखण्ड प्रवेश द्वार पर हुआ भव्य स्वागत
WhatsApp Facebook

कालपी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादा

कालपी (जालौन)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा उर्फ मोना मिश्रा का बुधवार दोपहर जालौन के कालपी में जोरदार स्वागत किया गया। वह झांसी में आयोजित होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए जा रही थीं। इस दौरान दुर्गा मंदिर चौराहे पर बड़ी संख्या में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और जमकर नारेबाजी की।

झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर कालपी की सीमा में उनके काफिले के पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क किनारे कतारबद्ध होकर पार्टी के झंडे लहराते हुए उनका अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और फूलों से स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। स्थानीय नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भी स्वागत समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर राठ के पूर्व विधायक एवं बुंदेलखंड प्रभारी गयादीन अनुरागी, कालपी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक आदित्य नगाइच, कालपी नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार, मोहनलाल श्रीवास और राहुल प्रजापति सहित कांग्रेस के अनेक नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं के स्नेह के लिए जताया आभार
स्वागत कार्यक्रम के दौरान आराधना मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के उत्साह, स्नेह और सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद झांसी में प्रस्तावित बैठक के लिए अपने काफिले के साथ प्रस्थान किया।
गायत्री निषाद की कलम से