मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आज देवउठनी ग्यारस है। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में किसानों ने सीधा संवाद योजनाओं की जानकारी। मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक सीएम हेल्पलाइन व स्वामित्व योजना की समीक्षा।ग्राम बोरलाई में यादव समाज ने श्री कृष्ण तुलसी विवाह उत्सव का किया शुभारंभ।सकराली बुजुर्ग में रात्रि चौपाल का आयोजन। अंजड़ के सराफा बाजार में साइकिल चोरी।मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान के द्वारा विद्युत वितरण उपखंड ओबरा में लगाया गया निशुल्क जांच शिविरनिवाली रोड पर पुलिस की कार्रवाई। एको,वहांनं,से 9पेटियां आवेद शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार।पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारपीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षण बोर्ड की 32वीं बैठक संपन्नपुलिस विभाग शराब माफिया के लिए बना काल जोबट , उदयगढ़ अवैध शराब जप्त कीपांढुर्णा जिले में कल प्रभारी मंत्री का दौरा, जनविश्वास अभियान सहित कई कार्रवाईयों की खबरफूलबाग में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, दिग्गज नेताओं ने किया मंथन* जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों के परिणामों में शानदार विजय का दावाआज देवउठनी ग्यारस है। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में किसानों ने सीधा संवाद योजनाओं की जानकारी। मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक सीएम हेल्पलाइन व स्वामित्व योजना की समीक्षा।ग्राम बोरलाई में यादव समाज ने श्री कृष्ण तुलसी विवाह उत्सव का किया शुभारंभ।सकराली बुजुर्ग में रात्रि चौपाल का आयोजन। अंजड़ के सराफा बाजार में साइकिल चोरी।मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान के द्वारा विद्युत वितरण उपखंड ओबरा में लगाया गया निशुल्क जांच शिविरनिवाली रोड पर पुलिस की कार्रवाई। एको,वहांनं,से 9पेटियां आवेद शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार।पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारपीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षण बोर्ड की 32वीं बैठक संपन्नपुलिस विभाग शराब माफिया के लिए बना काल जोबट , उदयगढ़ अवैध शराब जप्त कीपांढुर्णा जिले में कल प्रभारी मंत्री का दौरा, जनविश्वास अभियान सहित कई कार्रवाईयों की खबरफूलबाग में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, दिग्गज नेताओं ने किया मंथन* जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों के परिणामों में शानदार विजय का दावा
Dharमध्य प्रदेशशिक्षा

जनजातीय गौरव सप्ताह में महाविद्यालय में हुईं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महानायकों के जीवन और योगदान पर केंद्रित रहीं गतिविधियां, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग.... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार…

जनजातीय गौरव सप्ताह में महाविद्यालय में हुईं साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं
WhatsApp Facebook

बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महानायकों के जीवन और योगदान पर केंद्रित रहीं गतिविधियां, विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग….

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय महाविद्यालय मनावर में जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 14 से 16 नवंबर तक आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत 16 नवंबर को रंगोली, एकल एवं समूह नृत्य, संगीत, चित्रकला, निबंध लेखन, नाटक और भाषण प्रतियोगिताएं हुईं। इन सभी गतिविधियों का विषय भगवान बिरसा मुंडा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा देश के स्वतंत्रता संग्राम और समाज उत्थान में जनजातीय महानायकों के योगदान पर केंद्रित रहा।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आरसी पाण्टेल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. बीएस सोलंकी तथा सहायक नोडल अधिकारी प्रो. विजय कुमार गोरे ने एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिताओं का संचालन किया। आयोजन समिति के सदस्य प्रो. सुरेंद्र वास्केल एवं प्रो. राकेश सोलंकी ने भाषण प्रतियोगिता संपन्न करवाई।

इसी क्रम में चित्रकला प्रतियोगिता प्रो. बारम टैगोर एवं प्रो. ममता के सहयोग से आयोजित हुई। वहीं जनजातीय महानायकों के जीवन और योगदान को रंगों के माध्यम से दर्शाने वाली रंगोली प्रतियोगिता प्रो. शीतल सोलंकी एवं प्रो. कुसुम बघेल के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय नायकों के अतुलनीय योगदान से परिचित कराना रहा।