मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आज देवउठनी ग्यारस है। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में किसानों ने सीधा संवाद योजनाओं की जानकारी। मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक सीएम हेल्पलाइन व स्वामित्व योजना की समीक्षा।ग्राम बोरलाई में यादव समाज ने श्री कृष्ण तुलसी विवाह उत्सव का किया शुभारंभ।सकराली बुजुर्ग में रात्रि चौपाल का आयोजन। अंजड़ के सराफा बाजार में साइकिल चोरी।मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान के द्वारा विद्युत वितरण उपखंड ओबरा में लगाया गया निशुल्क जांच शिविरनिवाली रोड पर पुलिस की कार्रवाई। एको,वहांनं,से 9पेटियां आवेद शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार।पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारपीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षण बोर्ड की 32वीं बैठक संपन्नपुलिस विभाग शराब माफिया के लिए बना काल जोबट , उदयगढ़ अवैध शराब जप्त कीपांढुर्णा जिले में कल प्रभारी मंत्री का दौरा, जनविश्वास अभियान सहित कई कार्रवाईयों की खबरफूलबाग में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, दिग्गज नेताओं ने किया मंथन* जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों के परिणामों में शानदार विजय का दावाआज देवउठनी ग्यारस है। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में किसानों ने सीधा संवाद योजनाओं की जानकारी। मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक सीएम हेल्पलाइन व स्वामित्व योजना की समीक्षा।ग्राम बोरलाई में यादव समाज ने श्री कृष्ण तुलसी विवाह उत्सव का किया शुभारंभ।सकराली बुजुर्ग में रात्रि चौपाल का आयोजन। अंजड़ के सराफा बाजार में साइकिल चोरी।मेट्रो हॉस्पिटल एवं हृदय संस्थान के द्वारा विद्युत वितरण उपखंड ओबरा में लगाया गया निशुल्क जांच शिविरनिवाली रोड पर पुलिस की कार्रवाई। एको,वहांनं,से 9पेटियां आवेद शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार।पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारपीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर केंद्रीय पर्यवेक्षण बोर्ड की 32वीं बैठक संपन्नपुलिस विभाग शराब माफिया के लिए बना काल जोबट , उदयगढ़ अवैध शराब जप्त कीपांढुर्णा जिले में कल प्रभारी मंत्री का दौरा, जनविश्वास अभियान सहित कई कार्रवाईयों की खबरफूलबाग में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, दिग्गज नेताओं ने किया मंथन* जिला परिषद व पंचायत समिति चुनावों के परिणामों में शानदार विजय का दावा
Dharमध्य प्रदेशराजनीति

संपत्तिकर में भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

प्लॉटों पर 75 और मकानों पर 25 प्रतिशत तक बढ़ाया टैक्स, पुरानी दरें लागू करने की मांग... रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597 मनावर। जिला धार।। नगर पालिका परिषद मनावर द्वारा…

संपत्तिकर में भारी वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा
WhatsApp Facebook

प्लॉटों पर 75 और मकानों पर 25 प्रतिशत तक बढ़ाया टैक्स, पुरानी दरें लागू करने की मांग…

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। नगर पालिका परिषद मनावर द्वारा संपत्तिकर में की गई भारी वृद्धि के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ने विरोध जताते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड़ ने आरोप लगाया कि नगर पालिका ने आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालते हुए प्लॉटों पर लगभग 75 प्रतिशत और मकानों पर 25 से 30 प्रतिशत तक संपत्तिकर बढ़ा दिया है।

खटोड़ ने कहा कि महंगाई के दौर में आम नागरिक पहले ही बिजली बिल, जलकर और घरेलू खर्चों से परेशान हैं। ऐसे में संपत्तिकर में इतनी बड़ी वृद्धि करना जनता की आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त भार डालने जैसा है। नगर पालिका का दायित्व नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है, न कि बिना पारदर्शिता के उन पर करों का बोझ बढ़ाना।

ज्ञापन में सवाल उठाया गया कि संपत्तिकर में वृद्धि से पहले क्या आम नागरिकों की राय ली गई और क्या नगर पालिका ने शासन के आदेश एवं कर वृद्धि का आधार सार्वजनिक किया है? कांग्रेस ने कर निर्धारण में विसंगति बताते हुए कहा कि मकानों की तुलना में खाली प्लॉटों पर अधिक कर लगाया जाना समझ से परे है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें: प्लॉटों पर संपत्तिकर की दर में की गई वृद्धि वापस लेकर पुरानी दर लागू की जाए। मकानों के झोन-1 में 8 से बढ़ाकर 10 रुपए और झोन-2 में 6 से बढ़ाकर 8 रुपए की गई दर को निरस्त किया जाए। दोनों झोन में समान रूप से 6 रुपए प्रति वर्गफीट की दर निर्धारित की जाए। प्लॉट क्षेत्रफल में कर छूट की सीमा पूर्ववत 1500 वर्गफीट की जाए, जिसे घटाकर 1000 वर्गफीट किया गया है। साथ ही कर वृद्धि का आधार और शासन के आदेश सार्वजनिक किए जाएं।

नगर कांग्रेस ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आम जनता के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपत्तिकर की बढ़ी हुई दरें तत्काल वापस लेकर पूर्व निर्धारित व्यवस्था लागू की जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुमित खटोड़ के साथ दिलीप पटेल, अरुण गर्ग और जिमी सवनेर सहित अन्य उपस्थित थे।