मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनगंधवानी विधानसभा परिवार का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्नदेव ग्राम गुलाटी में भव्य पालकी यात्रा के साथ मनी देव दीपावलीनिमाड़-मालवा के संगम पर बसे मनावर को जिला बनाने की कवायद*મહેસાણા જિલ્લા કલેકટર ડૉ. હર્ષિત ગોસાવીના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લા સ્વાગત કાર્યક્રમ યોજાયો* *જિલ્લા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કુલ ૭૮ પ્રશ્નો રજૂ થયા*जाम सांवली हनुमान लोक के 5.11 करोड़ के सभा मंडप पर छिड़ा घमासान: ‘निजी न्यास’ बताकर जानकारी से पल्ला झाड़ने का आरोप, मामला राज्य सूचना आयोग पहुंचावीरेंद्र मित्तल बने ओबरा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजकहमीरपुर :मौदहा बाँध नहर प्रणाली की सिल्ट सफाई का लगातार हो रहा भौतिक सत्यापन, 24 नवंबर से शुरू हुआ नहरों का संचालनहमीरपुर :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्नआर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनगंधवानी विधानसभा परिवार का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्नदेव ग्राम गुलाटी में भव्य पालकी यात्रा के साथ मनी देव दीपावलीनिमाड़-मालवा के संगम पर बसे मनावर को जिला बनाने की कवायद*મહેસાણા જિલ્લા કલેકટર ડૉ. હર્ષિત ગોસાવીના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લા સ્વાગત કાર્યક્રમ યોજાયો* *જિલ્લા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કુલ ૭૮ પ્રશ્નો રજૂ થયા*जाम सांवली हनुमान लोक के 5.11 करोड़ के सभा मंडप पर छिड़ा घमासान: ‘निजी न्यास’ बताकर जानकारी से पल्ला झाड़ने का आरोप, मामला राज्य सूचना आयोग पहुंचावीरेंद्र मित्तल बने ओबरा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजकहमीरपुर :मौदहा बाँध नहर प्रणाली की सिल्ट सफाई का लगातार हो रहा भौतिक सत्यापन, 24 नवंबर से शुरू हुआ नहरों का संचालनहमीरपुर :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्न
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू

हमीरपुर। जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों 228-हमीरपुर एवं 229-राठ (अजा) की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 मंगलवार से शुरू हो गया। कलेक्ट्रेट स्थि…

हमीरपुर :मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों 228-हमीरपुर एवं 229-राठ (अजा) की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 मंगलवार से शुरू हो गया।

कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला प्रशासन ने अभियान की जानकारी दी। बताया गया कि 17 नवंबर से 16 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।

एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता बनने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए फॉर्म-6 भरकर बीएलओ के पास या निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विशेष अभियान के तहत 21, 22, 28 एवं 29 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। जिला प्रशासन ने युवाओं, महिलाओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि जनपद में कुल 991 मतदान केंद्र हैं, जिनमें हमीरपुर विधानसभा में 509 और राठ विधानसभा में 482 केंद्र शामिल हैं। वर्तमान में जिले की मतदाता सूची में कुल 7,99,981 मतदाता पंजीकृत हैं।

इनमें 4,34,719 पुरुष, 3,65,253 महिलाएं और 9 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मौजूद रहे।