मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
आर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनगंधवानी विधानसभा परिवार का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्नदेव ग्राम गुलाटी में भव्य पालकी यात्रा के साथ मनी देव दीपावलीनिमाड़-मालवा के संगम पर बसे मनावर को जिला बनाने की कवायद*મહેસાણા જિલ્લા કલેકટર ડૉ. હર્ષિત ગોસાવીના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લા સ્વાગત કાર્યક્રમ યોજાયો* *જિલ્લા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કુલ ૭૮ પ્રશ્નો રજૂ થયા*जाम सांवली हनुमान लोक के 5.11 करोड़ के सभा मंडप पर छिड़ा घमासान: ‘निजी न्यास’ बताकर जानकारी से पल्ला झाड़ने का आरोप, मामला राज्य सूचना आयोग पहुंचावीरेंद्र मित्तल बने ओबरा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजकहमीरपुर :मौदहा बाँध नहर प्रणाली की सिल्ट सफाई का लगातार हो रहा भौतिक सत्यापन, 24 नवंबर से शुरू हुआ नहरों का संचालनहमीरपुर :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्नआर.के.सी. पब्लिक स्कूल पुरैना कटया में जुटे क्षेत्रीय नागरिक और युवा, माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर किया भव्य स्वागत एवं अभिनंदनगंधवानी विधानसभा परिवार का दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह संपन्नदेव ग्राम गुलाटी में भव्य पालकी यात्रा के साथ मनी देव दीपावलीनिमाड़-मालवा के संगम पर बसे मनावर को जिला बनाने की कवायद*મહેસાણા જિલ્લા કલેકટર ડૉ. હર્ષિત ગોસાવીના અધ્યક્ષસ્થાને જિલ્લા સ્વાગત કાર્યક્રમ યોજાયો* *જિલ્લા સ્વાગત ફરિયાદ નિવારણ કુલ ૭૮ પ્રશ્નો રજૂ થયા*जाम सांवली हनुमान लोक के 5.11 करोड़ के सभा मंडप पर छिड़ा घमासान: ‘निजी न्यास’ बताकर जानकारी से पल्ला झाड़ने का आरोप, मामला राज्य सूचना आयोग पहुंचावीरेंद्र मित्तल बने ओबरा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजकहमीरपुर :मौदहा बाँध नहर प्रणाली की सिल्ट सफाई का लगातार हो रहा भौतिक सत्यापन, 24 नवंबर से शुरू हुआ नहरों का संचालनहमीरपुर :विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एवं ईवीएम प्रदर्शन केंद्र के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्नहमीरपुर :राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समन्वय बैठक सम्पन्न
Gondaउत्तर प्रदेशधार्मिक

नव दिवसीय श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर भगवान श्रीराम की महिमा का हुआ भावपूर्ण वर्णन

नव दिवसीय श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर नैमिष धाम से पधारीं कथा व्यास पूज्या देवी मोहिनी किरण शुक्ला जी ने भगवान श्रीराम की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को राम…

नव दिवसीय श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर भगवान श्रीराम की महिमा का हुआ भावपूर्ण वर्णन
WhatsApp Facebook

नव दिवसीय श्री राम कथा के तृतीय दिवस पर नैमिष धाम से पधारीं कथा व्यास पूज्या देवी मोहिनी किरण शुक्ला जी ने भगवान श्रीराम की महिमा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को राम भक्ति के महत्व से अवगत कराया।

कथा के प्रसंग में उन्होंने बताया कि एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से श्रीराम कथा सुनने की इच्छा प्रकट की। माता पार्वती की जिज्ञासा को शांत करते हुए भगवान शिव ने उन्हें श्रीराम नाम की महिमा का वर्णन सुनाया तथा भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों के उद्देश्य और उनके अवतरण के कारणों को विस्तार से समझाया।

भगवान शिव ने बताया कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, धर्म की हानि होती है और भक्तों पर अत्याचार होने लगते हैं, तब भगवान श्रीहरि विष्णु धर्म की स्थापना और भक्तों की रक्षा के लिए विभिन्न अवतार धारण करते हैं। भगवान श्रीराम का अवतार भी इसी दिव्य उद्देश्य से हुआ, जिसमें उन्होंने मर्यादा, सत्य, त्याग, प्रेम और धर्म का आदर्श संसार के सामने प्रस्तुत किया।

माता पार्वती को राम कथा सुनाते हुए भगवान शिव ने यह भी बताया कि श्रीराम का नाम स्वयं में अत्यंत कल्याणकारी है। राम नाम का स्मरण करने मात्र से मनुष्य के जीवन में भक्ति, शांति और सद्बुद्धि का संचार होता है।

पूज्या देवी मोहिनी किरण शुक्ला जी ने श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को केवल सुनना ही नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में आत्मसात करना भी आवश्यक है। राम कथा मनुष्य को आदर्श जीवन जीने, माता-पिता का सम्मान करने, सत्य के मार्ग पर चलने और धर्म का पालन करने की प्रेरणा देती है।

कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारों और भक्ति भाव में लीन नजर आए।