मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की
Dhanbadझारखंडताज़ा खबर

भगवान श्रीचित्रगुप्त की आराधना कल, कायस्थ समाज करेगा सुख-समृद्धि की कामना

भगवान श्रीचित्रगुप्त की आराधना कल, कायस्थ समाज करेगा सुख-समृद्धि की कामना धनबाद। कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्रीचित्रगुप्त की पूजा बुधवार को धनबाद जिले के विभिन्न हिस्सों में…

भगवान श्रीचित्रगुप्त की आराधना कल, कायस्थ समाज करेगा सुख-समृद्धि की कामना
WhatsApp Facebook

भगवान श्रीचित्रगुप्त की आराधना कल, कायस्थ समाज करेगा सुख-समृद्धि की कामना

धनबाद। कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्रीचित्रगुप्त की पूजा बुधवार को धनबाद जिले के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इसे लेकर कायस्थ परिवारों में खासा उत्साह है। लोग अपने-अपने घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों तथा चित्रगुप्त महासभा की ओर से सामूहिक पूजा और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

पूजा के दौरान भगवान श्रीचित्रगुप्त के समक्ष कलम, दवात और बही-खाते रखकर ज्ञान, विवेक, सद्बुद्धि एवं परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। झरिया, धनबाद, बलियापुर, फूसबंगला और सिंदरी सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थ समाज के लोग उत्साहपूर्वक इस पर्व में शामिल होंगे।

झरिया में श्रीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्रीचित्रगुप्त न्याय, सत्य, विवेक और कर्म के प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देती है। नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता है।

धनबाद में बिनोद सिन्हा, पप्पू श्रीवास्तव और श्रीप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि चित्रगुप्त पूजा कायस्थ समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व परिवारों और समाज को एकजुट करने के साथ आपसी सहयोग, सद्भाव और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करता है। भगवान श्रीचित्रगुप्त के हाथों में विराजमान लेखनी और दवात ज्ञान, शिक्षा तथा कर्म की पवित्रता का संदेश देते हैं।

बलियापुर में जगदीश श्रीवास्तव ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि इनके माध्यम से सामाजिक एकता, संस्कार और पारस्परिक सहयोग को भी बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को समझने तथा आगे बढ़ाने की अपील की।

फूसबंगला में वरिष्ठ अधिवक्ता अंजन सिन्हा ने कहा कि भगवान श्रीचित्रगुप्त न्याय और निष्पक्षता के प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें सत्यनिष्ठा, विवेक और उत्तरदायित्व के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। वहीं, सिंदरी में प्रोफेसर सरोज सिन्हा और मुकेश श्रीवास्तव ने भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।

कोयलांचल पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित कायस्थ समाज के अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भी पूजा कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यह आयोजन एक बार फिर कायस्थ समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकजुटता को अभिव्यक्त करेगा। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीचित्रगुप्त से परिवार, समाज और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की जाएगी।