मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :बड़े देव बाबा के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दीवारी नृत्य ने बांधा समांबानसूर: श्री श्याम मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव में चेयरमैन गिर्राज सैनी सहित पार्षदों का भव्य सम्मान, मंदिर परिसर में बने कमरे का किया उद्घाटन*हमीरपुर :गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी एवं सदर विधायक ने पौथिया गौशाला में विधि-विधान से किया पूजन, गोवंशों को खिलाए गुड़, चना एवं फलहमीरपुर :गोवत्स पूजन के साथ मौनियों का किया स्वागत, दिवारी नृत्य में जमकर किया युद्ध कला का प्रदर्शनजिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्नघर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने में सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार*सिल्लार की ढाणी में गूंजेगी भागवत कथा की अमृतवाणी – 12 से 18 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन**खापरखेड़ा में 54 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से गांव में दहशत*निवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप lनिवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप lहमीरपुर :बड़े देव बाबा के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दीवारी नृत्य ने बांधा समांबानसूर: श्री श्याम मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव में चेयरमैन गिर्राज सैनी सहित पार्षदों का भव्य सम्मान, मंदिर परिसर में बने कमरे का किया उद्घाटन*हमीरपुर :गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी एवं सदर विधायक ने पौथिया गौशाला में विधि-विधान से किया पूजन, गोवंशों को खिलाए गुड़, चना एवं फलहमीरपुर :गोवत्स पूजन के साथ मौनियों का किया स्वागत, दिवारी नृत्य में जमकर किया युद्ध कला का प्रदर्शनजिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्नघर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने में सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार*सिल्लार की ढाणी में गूंजेगी भागवत कथा की अमृतवाणी – 12 से 18 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन**खापरखेड़ा में 54 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से गांव में दहशत*निवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप lनिवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप l
Hamirpurउत्तर प्रदेशधार्मिक

हमीरपुर :गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी एवं सदर विधायक ने पौथिया गौशाला में विधि-विधान से किया पूजन, गोवंशों को खिलाए गुड़, चना एवं फल

हमीरपुर। दीपावली महोत्सव के अंतर्गत गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार एवं सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने सदर विधायक के पैतृक गांव पौथिया…

हमीरपुर :गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी एवं सदर विधायक ने पौथिया गौशाला में विधि-विधान से किया पूजन, गोवंशों को खिलाए गुड़, चना एवं फल
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। दीपावली महोत्सव के अंतर्गत गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर आज जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार एवं सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने सदर विधायक के पैतृक गांव पौथिया स्थित गौशाला पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा की। इस अवसर पर उन्होंने गौमाता का पूजन-अर्चन कर गोवंशों को गुड़, चना, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री खिलाई तथा उनके संरक्षण, संवर्धन एवं समुचित देखभाल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण, गौसेवा एवं लोककल्याण की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। गोवंश हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। गोवंशों का संरक्षण एवं उनकी सेवा हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने गौशालाओं में संरक्षित गोवंशों की समुचित देखभाल एवं उनके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

सदर विधायक ने इस पावन अवसर पर जनपदवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पर्व हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक समरसता और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी से गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने भी जनपदवासियों को दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रकाश एवं आस्था का यह पर्व जनपद में सकारात्मकता, सौहार्द, सद्भाव एवं विकास की नई ऊर्जा का संचार करेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं सदर विधायक ने जनपद की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए गौसेवा एवं जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।