मौदहा हमीरपुर। दीपावली पर होने वाले 36घंटे के मौनवृत धारी मौनियों का समाजसेवियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
गोवत्स पूजन और धनतेरस के साथ शुरू होने वाले प्रकाश पर्व यानि दीपावली पर बुण्देल खण्ड में छत्तीस घंटे का मौन वृत और बुण्देली नृत्य दीवारी की परम्परा है। उसी सिलसिले में कस्बे के मराठीपुरा स्थित टेमनबाबा मंदिर में कमेटी अध्यक्ष ऋषभ सोनकर सहित उनकी टीम ने मौनियों और दीवारी नृत्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया।
इस दौरान मनोज प्रजापति, राजू प्रजापति, मोहन बाबू, आशीष गोस्वामी, श्रीनंना अनुरागी, रामविशाल, रामप्रसाद, गोपाल यादव, शिवकुमार यादव, मेवेलाल सोनकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बताते चलें कि बुण्देली धरती पर दीपावली के मौके पर प्रसिद्ध बुण्देली नृत्य दिवारी खेलने की परम्परा है जिसमे युवाओं द्वारा लाठी डण्डा के माध्यम से कर्तब दिखाकर युद्ध कला का प्रदर्शन किया जाता है।
वहीं कुछ लोगों द्वारा मौन वृत्त धारण कर क्षेत्र के सभी मंदिरो सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर उपस्थिति दर्ज करा पूजा पाठ की जाती है। जो बुण्देलखण्ड की दीवाली को स्पेशल बनाती है।
