मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :बड़े देव बाबा के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दीवारी नृत्य ने बांधा समांबानसूर: श्री श्याम मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव में चेयरमैन गिर्राज सैनी सहित पार्षदों का भव्य सम्मान, मंदिर परिसर में बने कमरे का किया उद्घाटन*हमीरपुर :गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी एवं सदर विधायक ने पौथिया गौशाला में विधि-विधान से किया पूजन, गोवंशों को खिलाए गुड़, चना एवं फलहमीरपुर :गोवत्स पूजन के साथ मौनियों का किया स्वागत, दिवारी नृत्य में जमकर किया युद्ध कला का प्रदर्शनजिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्नघर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने में सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार*सिल्लार की ढाणी में गूंजेगी भागवत कथा की अमृतवाणी – 12 से 18 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन**खापरखेड़ा में 54 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से गांव में दहशत*निवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप lनिवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप lहमीरपुर :बड़े देव बाबा के मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, दीवारी नृत्य ने बांधा समांबानसूर: श्री श्याम मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव में चेयरमैन गिर्राज सैनी सहित पार्षदों का भव्य सम्मान, मंदिर परिसर में बने कमरे का किया उद्घाटन*हमीरपुर :गोवर्धन पूजा पर जिलाधिकारी एवं सदर विधायक ने पौथिया गौशाला में विधि-विधान से किया पूजन, गोवंशों को खिलाए गुड़, चना एवं फलहमीरपुर :गोवत्स पूजन के साथ मौनियों का किया स्वागत, दिवारी नृत्य में जमकर किया युद्ध कला का प्रदर्शनजिला स्तरीय गोवर्धन पूजा एवं गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्नघर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने में सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार*सिल्लार की ढाणी में गूंजेगी भागवत कथा की अमृतवाणी – 12 से 18 नवंबर तक होगा भव्य आयोजन**खापरखेड़ा में 54 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका से गांव में दहशत*निवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप lनिवाली में पटाखा बाजार की दुकान में लगी भीषणआग मचा, हडकंप l
Bareillyउत्तर प्रदेशक्राइम

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने में सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने में सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीठेर में एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और…

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने में सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार
WhatsApp Facebook

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, थाने में सुनवाई न होने पर कैबिनेट मंत्री से लगाई गुहार
बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जोगीठेर में एक महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से परेशान पीड़िता ने अब उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से न्याय की गुहार लगाई है।

ग्राम जोगीठेर निवासी दीपशिखा पत्नी अरविन्द सिंह ने कैबिनेट मंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। आरोप है कि बीती 19 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे जब वह अपने घर में अकेली लेटी हुई थीं, तभी गांव का ही निवासी नेकपाल यादव पुत्र सेपाल यादव उनकी खिड़की पर आकर गंदी गालियां देने लगा।

जब पीड़िता ने दरवाजा खोला, तो आरोपी जबरन घर में घुस आया और बुरी नीयत से उन्हें बिस्तर पर गिराकर छेड़छाड़ व जबरदस्ती करने लगा। पीड़िता के अनुसार, उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने उन्हें आरोपी के चंगुल से बचाया।

जब वह इसकी शिकायत करने आरोपी के घर गईं, तो उसकी पत्नी शीला ने भी उन्हें गालियां देकर वहां से भगा दिया
पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना तुरंत डायल-112 पर दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन केवल समझा-बुझाकर वापस लौट गई। इसके बाद उन्होंने सीएम हेल्पलाइन (1076) पर भी शिकायत दर्ज कराई।

अगले दिन जब वह अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गईं, तो वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने से मजबूर होकर पीड़िता ने कैबिनेट मंत्री से अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।