सरीला हमीरपुर। थाना जरिया के सरीला-गोहांड मार्ग पर करियारी गांव के देशी शराब ठेके के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उरई और वहां से कानपुर रेफर किया गया है।
जहां उसका उपचार चल रहा है घटना के बाद सोमवार देर शाम परिजनों ने करियारी गांव जाकर सड़क पर जाम लगा दिया था जिसे सीओ शाहरूख खान ने समझा बुझाकर खुलवाया था पुलिस ने मृतक संदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुरैनी गांव निवासी मृतक संदीप के भाई कुलदीप पुत्र लाखन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार की शाम करीब साढ़े छः बजे उसका भाई संदीप (30) पुत्र लाखन और चचेरा भाई रोहित (26) पुत्र पूरन सिंह बाइक से गोहांड की ओर से अपने गांव लौट रहे थे तभी करियारी गांव में जरिया सरीला मुख्य मार्ग पर स्थित देशी शराब के ठेके के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी हादसे में संदीप की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरीला पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया तथा रोहित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया बाद में उसे कानपुर रेफर किया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है मृतक के भाई कुलदीप ने पुलिस से करियारी मुख्य मार्ग स्थित शराब ठेके और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन की पहचान करने तथा आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है पुलिस ने मृतक के भाई कुलदीप की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
सीओ शाहरूख खान का कहना है कि मृतक के भाई कुलदीप की तहरीर पर अज्ञात वाहन व चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जाँच की की जायेगी तथा मृतक संदीप के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
