मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी, में 154साल पुराने सांवलिया जी मंदिर में सजी महाप्रसादी की की पंगत।प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप बिजली कटने के बाद अफरातफरी का माहौलश्रद्धा और भक्ति की भूमि श्रवण धाम अब भारत के मानचित्र परजिलाधिकारी कार्यालय में सशपथ शिकायत की जांच 5 माह से कार्यालय की फाइलों में कैदसुखविलास,कॉलोनी में खाली प्लाट, पर मिला नवजात बालक का शव।सुखविलास,कॉलोनी में खाली प्लाट, पर मिला नवजात बालक का शव।Moti Masoom bacche ko becha 50000 darind Insaniyatहमीरपुर :तीन साल की मासूम की हत्या से दहला मुस्करा, आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोलीइनक्रेडिबल फाउंडेशन द्वारा हेयर, मेकअप एंड स्किन सेमिनार का आयोजन।बड़वानी में 71 में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मेघावी छात्रों का सम्मान सांसद गजेंद्र पटेल ने भारतीय प्रमाण पत्र।बड़वानी, में 154साल पुराने सांवलिया जी मंदिर में सजी महाप्रसादी की की पंगत।प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप बिजली कटने के बाद अफरातफरी का माहौलश्रद्धा और भक्ति की भूमि श्रवण धाम अब भारत के मानचित्र परजिलाधिकारी कार्यालय में सशपथ शिकायत की जांच 5 माह से कार्यालय की फाइलों में कैदसुखविलास,कॉलोनी में खाली प्लाट, पर मिला नवजात बालक का शव।सुखविलास,कॉलोनी में खाली प्लाट, पर मिला नवजात बालक का शव।Moti Masoom bacche ko becha 50000 darind Insaniyatहमीरपुर :तीन साल की मासूम की हत्या से दहला मुस्करा, आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोलीइनक्रेडिबल फाउंडेशन द्वारा हेयर, मेकअप एंड स्किन सेमिनार का आयोजन।बड़वानी में 71 में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मेघावी छात्रों का सम्मान सांसद गजेंद्र पटेल ने भारतीय प्रमाण पत्र।
Ambedkar Nagarउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप बिजली कटने के बाद अफरातफरी का माहौल

*प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप्प, बिजली कटने के बाद काम बंद, ग्राहक और कर्मचारी दोनों परेशान* अंबेडकर नगर। जिले के प्रधान डाकघर में बिजली जाने के बाद विभाग द्वारा किराए पर…

प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप बिजली कटने के बाद अफरातफरी का माहौल
WhatsApp Facebook

*प्रधान डाकघर में महीनों से जनरेटर ठप्प, बिजली कटने के बाद काम बंद, ग्राहक और कर्मचारी दोनों परेशान*

अंबेडकर नगर।
जिले के प्रधान डाकघर में बिजली जाने के बाद विभाग द्वारा किराए पर लिया गया जनरेटर पिछले कई महीनों से भुगतान न मिलने के कारण बंद पड़ा है। नतीजा यह कि बिजली कटते ही डाकघर का सारा काम ठप हो जाता है। पोस्टमास्टर के अनुसार लगभग 25 दिन से बिजली जाने के बाद कोई भी काम नहीं हो पा रहा है। ग्राहक घंटों इंतजार कर परेशान हो रहे हैं तो कर्मचारियों को भी रोजाना इस समस्या का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।जनरेटर मालिक ने भुगतान लंबित होने के कारण सेवा बंद कर दी है। कर्मचारी बताते हैं कि उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई संतोषजनक जवाब या समाधान नहीं मिला। बिजली कटने के बाद पासबुक अपडेट, मनीऑर्डर, स्पीड पोस्ट, पार्सल और अन्य डिजिटल सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं। बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दूर से आने वाले ग्राहक सबसे ज्यादा परेशान हैं।डाकघर कर्मचारियों का कहना है कि वे भी उतने ही परेशान हैं जितने ग्राहक। बिना बिजली और जनरेटर के काम चलाना नामुमकिन है, फिर भी विभाग की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही। स्थानीय लोगों में गुस्सा है कि सरकारी विभाग में इतने दिनों तक इतनी बुनियादी समस्या का हल न होना लापरवाही और प्रशासनिक सुस्ती को दर्शाता है।अभी तक विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सवाल यह है कि भुगतान कब होगा, जनरेटर कब चालू होगा और ग्राहकों को राहत कब मिलेगी?