मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सम्पूर्ण समाधान दिवस गोण्डा सदर में 135 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*हमीरपुर :तहसील मौदहा में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, कुल 243 शिकायतें प्राप्त, 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; जनसमस्याओं के गुणवत्ताबैगा समाज एवं सरपंचों की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित, विधायक रामकुमार टोप्पो रहे मुख्य अतिथि,,,,हमीरपुर :अंग्रेजी शासनकाल की बंधी लबालब, चार हजार एकड़ भूमि जलमग्न, किसानों ने फाटक खुलवाने की मांग कीहमीरपुर :लेखपालों ने किया संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार, धरना देकर जताया विरोधसेवा संकल्प एवं प्रतिभा सम्मान: सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,,,,निवाली जनपद के वार्ड क्रमांक 8 से कांग्रेस ने 1892 वर्ष जीत हासिल कीजिंदा सुभाष चंद को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाया, वर्षों से नहीं सुधरी गलती; 2022 से बंद वृद्धावस्था पेंशन बहाल कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा कोसली निवासीराजेश कुमार पुंछ पुलिस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में विरासत स्थल की सफाई और साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया मेंढर, 03 अक्टूबर, 2026 सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंतDistrict Poonch Police Seize 247 Bottles of Liquor on Dry Day Surankote, 02 October 2026: Acting on reliable information, Police Station Surankote conducted a raid during the eसम्पूर्ण समाधान दिवस गोण्डा सदर में 135 शिकायतों में से 05 का मौके पर ही किया गया निस्तारण*हमीरपुर :तहसील मौदहा में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, कुल 243 शिकायतें प्राप्त, 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण; जनसमस्याओं के गुणवत्ताबैगा समाज एवं सरपंचों की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित, विधायक रामकुमार टोप्पो रहे मुख्य अतिथि,,,,हमीरपुर :अंग्रेजी शासनकाल की बंधी लबालब, चार हजार एकड़ भूमि जलमग्न, किसानों ने फाटक खुलवाने की मांग कीहमीरपुर :लेखपालों ने किया संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार, धरना देकर जताया विरोधसेवा संकल्प एवं प्रतिभा सम्मान: सीतापुर में ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक व शैक्षणिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन,,,,निवाली जनपद के वार्ड क्रमांक 8 से कांग्रेस ने 1892 वर्ष जीत हासिल कीजिंदा सुभाष चंद को सरकारी रिकॉर्ड में मृत दिखाया, वर्षों से नहीं सुधरी गलती; 2022 से बंद वृद्धावस्था पेंशन बहाल कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा कोसली निवासीराजेश कुमार पुंछ पुलिस ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में विरासत स्थल की सफाई और साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया मेंढर, 03 अक्टूबर, 2026 सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंतDistrict Poonch Police Seize 247 Bottles of Liquor on Dry Day Surankote, 02 October 2026: Acting on reliable information, Police Station Surankote conducted a raid during the e
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :अंग्रेजी शासनकाल की बंधी लबालब, चार हजार एकड़ भूमि जलमग्न, किसानों ने फाटक खुलवाने की मांग की

मौदहा (हमीरपुर)। पिपरौंदा, पाटनपुर, रूहारी, सायर, भरसवां सहित आसपास के गांवों के किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बंधी का पानी निकालने की मांग की…

हमीरपुर :अंग्रेजी शासनकाल की बंधी लबालब, चार हजार एकड़ भूमि जलमग्न, किसानों ने फाटक खुलवाने की मांग की
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। पिपरौंदा, पाटनपुर, रूहारी, सायर, भरसवां सहित आसपास के गांवों के किसानों ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बंधी का पानी निकालने की मांग की।

किसानों का कहना है कि अंग्रेजी शासनकाल में बनाई गई बंधी इस समय पानी से पूरी तरह लबालब भरी है, जिससे करीब चार हजार एकड़ भूमि का रकबा जलभराव की चपेट में है। किसानों ने बताया कि जलभराव के कारण उनकी खरीफ की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है।

अब रबी की फसल की बुवाई का समय है। यदि बंधी का पानी समय रहते नहीं निकाला गया तो खेतों में नमी और जलभराव के चलते रबी की फसल की बुवाई भी नहीं हो सकेगी, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा।

ज्ञापन में किसानों ने बंधी के फाटक तत्काल खुलवाकर पानी की निकासी कराने, निकासी वाले नाले की सफाई कराने तथा नाले पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने की मांग की। किसानों का आरोप है कि कुछ अराजकतत्वों ने निकासी मार्ग पर अतिक्रमण कर रखा है, जिसके कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है।

किसानों ने जिलाधिकारी से मौके का निरीक्षण कराकर जल निकासी की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने और अतिक्रमण हटवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संतराम कुशवाहा, दीवान सिंह, बऊआ पाल, विजय शंकर, किशोरी, अमर सिंह, ज्ञानचंद द्विवेदी, संतोष तिवारी, संत कुमार तिवारी, शंकर तिवारी सहित अन्य किसान मौजूद रहे।