संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
छिंदवाड़ा, 01 नवंबर 2026 – श्री पंचमुखी हनुमान उत्थान सेवा समिति, तहसील परिसर, छिंदवाड़ा की बैठक आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को स्थानीय अनगढ़ हनुमान मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष श्री रमेश पोफली की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में मंदिर प्रबंधन के संचालन के संबंध में वर्तमान में न्यायालय में चल रहे प्रकरण के बारे में सदस्यों को अवगत कराया गया। साथ ही मंदिर परिसर से पूर्व में हुई चांदी के जेवरात की चोरी के संबंध में दोषियों पर चल रहे आपराधिक प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्यवाही करवाने का निर्णय लिया गया।
इसके अलावा मंदिर प्रबंधन से जुड़ा विवाद जो कि माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर में लंबित है, उसमें शीघ्र कार्यवाही करवाने एवं मंदिर का संचालन सुचारू रूप से करने हेतु जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने एवं आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई।
आज की बैठक में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष रमेश पोफली, उपाध्यक्ष हरिओम सोनी, सचिव रामकुमार सोनी, कोषाध्यक्ष संकेत मैद, संजय चंदेल, ललित किशोर विश्वकर्मा, शिव मालवी, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय देशकर, अधिवक्ता विवेक पाठक, श्री धारपुरे, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, गणेश साहू, संदीप विश्वकर्मा, अनुराग श्रीवास, अंकित कहार, प्रयास सोनी, अमन यादव, विशाल मालवीय, अरूण चौरे, राम सोनी, अक्षय सोनी, अंजल पटवा, अनिल लखेरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
