मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जि. प. स्कूल फणसोलीवाडी, तालुका मुरबाड, जिला ठाणे में शैक्षणिक सामग्री की भेंट।*कलेक्टर अजीत वसंत ने ली समय-सीमा की बैठक, योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश,,हमीरपुर :जनपद में धूमधाम से मनाई गई आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंतीसीतापुर में फोरलेन सड़क का 29 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ,,,हमीरपुर :पत्योरा खदान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्तीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांचहमीरपुर :राज्य शिक्षक पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक का हुआ सम्मानहमीरपुर :बाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकली विशाल शोभायात्राहमीरपुर :निशुल्क नेत्र शिविर में की गई जांचहमीरपुर :अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, राठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामदजि. प. स्कूल फणसोलीवाडी, तालुका मुरबाड, जिला ठाणे में शैक्षणिक सामग्री की भेंट।*कलेक्टर अजीत वसंत ने ली समय-सीमा की बैठक, योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश,,हमीरपुर :जनपद में धूमधाम से मनाई गई आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंतीसीतापुर में फोरलेन सड़क का 29 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ,,,हमीरपुर :पत्योरा खदान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्तीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांचहमीरपुर :राज्य शिक्षक पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक का हुआ सम्मानहमीरपुर :बाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकली विशाल शोभायात्राहमीरपुर :निशुल्क नेत्र शिविर में की गई जांचहमीरपुर :अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, राठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :पत्योरा खदान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्ती

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने तहसील हमीरपुर के पत्योरा गांव स्थित खदान खंड संख्या 31/8 का औचक निरीक्षण कर खनन एवं परिवहन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अवैध…

हमीरपुर :पत्योरा खदान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्ती
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने तहसील हमीरपुर के पत्योरा गांव स्थित खदान खंड संख्या 31/8 का औचक निरीक्षण कर खनन एवं परिवहन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार, खान अधिकारी विकास सिंह परमार तथा खान निरीक्षक उमाकांत उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने खदान क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा वाहनों के वजन की जांच के लिए स्थापित धर्मकांटे का बांट-माप विभाग से सत्यापन एवं प्रमाणन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना वैध रॉयल्टी और आवश्यक ई-फॉर्म/एम-फॉर्म के खनिजों का परिवहन तथा ओवरलोडिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नियमों का उल्लंघन मिलने पर पट्टाधारक सहित संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। 23 वाहनों पर 12.63 लाख की शास्ति
खनन विभाग और भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय की संयुक्त टीमों ने 22 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।

इस दौरान अवैध खनिज परिवहन और ओवरलोडिंग में संलिप्त पाए गए 23 वाहनों के ऑनलाइन चालान कर कुल 12.63 लाख रुपये की शास्ति आरोपित की गई। इनमें से 14 वाहनों के मामले में 7.80 लाख रुपये की धनराशि राजकीय कोष में जमा कराई जा चुकी है।

पांच विशेष टीमें कर रहीं निगरानी
जनपद में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चार विशेष टीमें जनपद स्तर पर गठित की गई हैं, जबकि एक अतिरिक्त टीम भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय स्तर से बनाई गई है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में गठित टीमों द्वारा दिन-रात जांच और चेकिंग की जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग तथा बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।