मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
जि. प. स्कूल फणसोलीवाडी, तालुका मुरबाड, जिला ठाणे में शैक्षणिक सामग्री की भेंट।*कलेक्टर अजीत वसंत ने ली समय-सीमा की बैठक, योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश,,हमीरपुर :जनपद में धूमधाम से मनाई गई आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंतीसीतापुर में फोरलेन सड़क का 29 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ,,,हमीरपुर :पत्योरा खदान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्तीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांचहमीरपुर :राज्य शिक्षक पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक का हुआ सम्मानहमीरपुर :बाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकली विशाल शोभायात्राहमीरपुर :निशुल्क नेत्र शिविर में की गई जांचहमीरपुर :अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, राठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामदजि. प. स्कूल फणसोलीवाडी, तालुका मुरबाड, जिला ठाणे में शैक्षणिक सामग्री की भेंट।*कलेक्टर अजीत वसंत ने ली समय-सीमा की बैठक, योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश,,हमीरपुर :जनपद में धूमधाम से मनाई गई आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंतीसीतापुर में फोरलेन सड़क का 29 अक्टूबर को होगा भूमि पूजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ,,,हमीरपुर :पत्योरा खदान का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अवैध खनन पर सख्तीमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांचहमीरपुर :राज्य शिक्षक पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक का हुआ सम्मानहमीरपुर :बाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकली विशाल शोभायात्राहमीरपुर :निशुल्क नेत्र शिविर में की गई जांचहमीरपुर :अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, राठ पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा आरोपी, 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद
Bareillyउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांच

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांच बरेली के अलीगंज कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके…

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांच
WhatsApp Facebook

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांच

बरेली के अलीगंज कस्बा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर हवन पूजन का आयोजन किया गया जिसमें राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह मझगवां ब्लॉक प्रमुख यशवंत सिंह और रामनगर ब्लाक प्रमुख मित्रपाल सिंह ने पहुंचकर हवन में आहुतियां दी। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान के साथ जनसेवा और स्वास्थ्य सुविधाओं को भी विशेष महत्व दिया गया। विभिन्न संस्थाओं की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच की गई और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान 40 लोगों को मुर्गी पालन के लिए मुर्गी के चूजे वितरित किए ताकि वे स्वरोजगार के माध्यम से अपनी आजीविका को बेहतर बना सके। इस पहल को जरूरतमंदों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया। महर्षि वाल्मीकि के जीवन और उनके योगदान का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपनी महान रचना रामायण के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्शों मर्यादा त्याग और धर्म का संदेश जन जन तक पहुंचाया। महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि के रूप में सम्मान प्राप्त है। उनका जीवन यह प्रेरणा देता है कि मनुष्य अपने विचारों और कर्मों से महानता प्राप्त कर सकता है। उनकी शिक्षाएं समाज को सद्भाव समानता और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
कार्यक्रम का आयोजन राकेश मोहन त्यागी और ग्राम प्रधान अंतपुर किशन सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान रजत राज प्रेमी जिलाअध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, कृष्ण गुप्ता, जोगीठेर ग्राम प्रधान जयपाल वर्मा, सौरभ दिवाकर, विपिन सिंह, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने हवन में आहुति देकर महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।