राठ (हमीरपुर)। जनपद हमीरपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत राठ कोतवाली पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार 26 अक्टूबर 2026 को थाना राठ पुलिस चेकिंग एवं गश्त कर रही थी।
इसी दौरान हमीरपुर रोड से राधे यादव पुत्र हरिशंकर यादव (करीब 34 वर्ष) निवासी मुहाल बजरिया, पठानपुरा, कस्बा व थाना राठ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 364/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहित देव, कांस्टेबल आरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल गौरव जादौन शामिल रहे।
