मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
RSS ने प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष आलीराजपुर जिले में निकाला पथ संचलनविश्वनाथगंज की सियासत में नई चुनौती की चर्चा, 2027 में पिंटू तिवारी के सामने किसका टूटेगा सियासी गणित?पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, नकदी और पशु ले जाने का आरोपआलीराजपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, घर-घर जाकर करेगी जांचहमीरपुर में PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में 68.64 प्रतिशत रही उपस्थितिराष्ट्रीय बाइक रैली का जिला आलीराजपुर में भव्य स्वागत, नशामुक्त भारत का दिया संदेशगन्ने के दाम में 70 रुपए की बढ़ोतरी, 354 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी किसानों को बड़ी सौगात मिलने पर किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार,,,,26 अक्टूबर 2026 को बाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषितआगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देशRSS ने प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष आलीराजपुर जिले में निकाला पथ संचलनविश्वनाथगंज की सियासत में नई चुनौती की चर्चा, 2027 में पिंटू तिवारी के सामने किसका टूटेगा सियासी गणित?पुलिस पर घर में घुसकर गाली-गलौज, नकदी और पशु ले जाने का आरोपआलीराजपुर में मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल, घर-घर जाकर करेगी जांचहमीरपुर में PET-2026 परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, दोनों पालियों में 68.64 प्रतिशत रही उपस्थितिराष्ट्रीय बाइक रैली का जिला आलीराजपुर में भव्य स्वागत, नशामुक्त भारत का दिया संदेशगन्ने के दाम में 70 रुपए की बढ़ोतरी, 354 नए धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी किसानों को बड़ी सौगात मिलने पर किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार,,,,26 अक्टूबर 2026 को बाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषितआगामी दीपावली के उपलक्ष्य में युवा शक्ति संगम वेलफेयर फाउंडेशन की अनूठी पहल — “हर घर दीपावली”हमीरपुर :मेगा लीगल कैंप में पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश

हमीरपुर। मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के…

हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सख्त रुख अपनाया है।

पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।

शनिवार को जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार की उपस्थिति में इस्लामिया इंटर कॉलेज हमीरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर तथा शीतलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदाता पंजीकरण केंद्रों का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण सहित निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए।

इसके लिए घर-घर संपर्क, जनजागरूकता और विशेष कैंपों के माध्यम से पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को तहसीलदार सदर को मतदाता पंजीकरण अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया।

इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, अभियान के पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार से निर्धारित समय-सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है।

स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आवश्यक है।

इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण केंद्रों पर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित कार्य नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें और विशेष पंजीकरण कैंपों का लाभ उठाएं।