स्वास्तिया स्थित हनुमान मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ, नगर परिक्रमा निकाली
बानसूर। क्षेत्र के स्वास्तिया स्थित हनुमान मंदिर में भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हुआ।
इस अवसर पर नगर परिक्रमा का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन गिर्राज प्रसाद सैनी द्वारा किया गया।
इस दौरान निरंजन लाल सैनी, समस्त पार्षदगण एवं उपप्रधान गणेश सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। भागवत कथा के शुभारंभ एवं नगर परिक्रमा के दौरान धार्मिक वातावरण बना रहा।
श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
