मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में जुटे शिक्षक, 23 अक्टूबर को मतदान की अपीलआंवला में जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार, भेजा न्यायालयआंवला में महिला ने अश्लील हरकतें और जबरदस्ती का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगीपारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेयश्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरण।हमीरपुर :4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनहमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेटहमीरपुर :रात में तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षणऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर ठगी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मेंभाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के समर्थन में जुटे शिक्षक, 23 अक्टूबर को मतदान की अपीलआंवला में जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी रामेश्वर गिरफ्तार, भेजा न्यायालयआंवला में महिला ने अश्लील हरकतें और जबरदस्ती का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी।मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान: पांढुर्णा कलेक्टर का जामलापानी-मुंडीढाना में सघन दौरा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, हितग्राहियों की बदली जिंदगीपारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेयश्री विश्वनाथ अक्षय सेवा फाउंडेशन द्वारा वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री वितरण।हमीरपुर :4 जनवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनहमीरपुर :PET-2026 को नकलविहीन कराने के लिए डीएम सख्त, 12 केंद्रों पर तैनात होंगे मजिस्ट्रेटहमीरपुर :रात में तीन स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षणऑनलाईन बकरे बेचने के नाम पर जालसाजी कर ठगी करने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में
Bareillyउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

पारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेय

पारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेय महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने किया आंवला कोतवाली व परिवार परामर्श केंद्र का औचक…

WhatsApp Facebook

पारिवारिक विवादों को सुलझाने में आंवला परामर्श केंद्र की भूमिका सराहनीय: पुष्पा पाण्डेय
महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने किया आंवला कोतवाली व परिवार परामर्श केंद्र का औचक निरीक्षण। बरेली आंवला कोतवाली परिसर में
महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति फेस 6.0' के अंतर्गत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय ने शुक्रवार को कोतवाली आंवला और परिवार परामर्श केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मिशन शक्ति कक्ष और परामर्श केंद्र के कार्यों की प्रगति को देखा और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। पारिवारिक विवादों के निपटारे की जानकारी देते हुए परामर्श केंद्र के केंद्राध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने बताया कि केंद्र पर अब तक कुल 374 पारिवारिक विवाद पंजीकृत किए जा चुके हैं।

इनमें से सूझबूझ और काउंसलिंग के जरिए 192 मामलों में समझौता कराकर परिवारों को टूटने से बचाया गया है। वहीं, 102 मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है और शेष 80 विवाद वर्तमान में विचाराधीन या प्रक्रियाधीन हैं।

निरीक्षण के दौरान एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें केंद्र के माध्यम से दोबारा एक हुए दो दर्जन से अधिक पुनर्मिलित परिवारों को सम्मानित किया गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए। मुख्य अतिथि पुष्पा पाण्डेय ने वहाँ उपस्थित बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने बेटियों की शिक्षा और अच्छे संस्कारों पर विशेष बल देते हुए कहा कि शिक्षित और संस्कारी बेटियाँ ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकती हैं। उन्होंने परिवार परामर्श केंद्र के सराहनीय कार्यों की जमकर प्रशंसा की।

इससे पूर्व, परिवार परामर्श केंद्र के सदस्य गणों ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शोखी अग्रवाल ने किया और अंत में केंद्राध्यक्ष जय गोविन्द सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) आंवला हेमंत उपाध्याय, कोतवाल बीनू सिंह मय पुलिस स्टाफ, प्रभाकर शर्मा, मनोज चौहान एडवोकेट सहित परामर्श केंद्र के सम्मानित सदस्य रमाकांत तिवारी, रामदीन, योगेश माहेश्वरी, रजिया सुल्तान, शोभना अग्रवाल, सीमा रजा, ब्लॉक प्रमुख आलमपुर जाफराबाद आरती यादव एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।