मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल पुंछ, 05 नवंबर: पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कुछ बाहरी तत्वों नेदीपावलीपर बड़वानी में यातायात व्यवस्था सख्त चार पहिया वा लोडिंग वाहनों की रहेगी नो एंट्री।सिंगरौली: तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा। अग्निशमन वाहन,एंबुलेंस एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के दिए निर्देश।बड़वानी जिले की प्रमुख खबरें विकास करवाई और जनहित के मुद्दे।पयागपुर विधानसभा 2027: सवर्ण मतदाताओं की भूमिका पर सबकी नजर!मुख्य सचिव अशोक वर्ण वाल,ने रेलवे प्रोजेक्ट की,वी,सी,से,कीसमीक्षा।मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव, दीपावली की शुभकामनाएं शुभ दीपावली 🙏 🪔 मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव 🪔बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में धारदार हथियार से हमला, दो युवक गंभीर रूप से घायल पुंछ, 05 नवंबर: पुंछ के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ कुछ बाहरी तत्वों नेदीपावलीपर बड़वानी में यातायात व्यवस्था सख्त चार पहिया वा लोडिंग वाहनों की रहेगी नो एंट्री।सिंगरौली: तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने लिया जायजा। अग्निशमन वाहन,एंबुलेंस एवं पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के दिए निर्देश।बड़वानी जिले की प्रमुख खबरें विकास करवाई और जनहित के मुद्दे।पयागपुर विधानसभा 2027: सवर्ण मतदाताओं की भूमिका पर सबकी नजर!मुख्य सचिव अशोक वर्ण वाल,ने रेलवे प्रोजेक्ट की,वी,सी,से,कीसमीक्षा।मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव, दीपावली की शुभकामनाएं शुभ दीपावली 🙏 🪔 मंगल पर्व दीपावली: गाय, बछड़ा और कृतज्ञता का उत्सव 🪔बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण पर घमासान: सर्वोदय जनकल्याण कॉलेज पर फर्जीवाड़े का आरोप, केंद्र न बनाने की मांगबड़वानी जिले की ताजा खबर 1. निवाली में अवैध BHMS क्लिनिक पर प्रशासन का छापा BMO और तहसीलदार की संयुक्त कार्रवाई में चिकित्सकीय दस्तावेज नहीं मिलने पर क्लिनिक सील किया गया। 2. अंजड़बड़वानी क्षेत्र में करंट लगने से 41 वर्षीय किशोर की मौत।
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :15 फीट गहरे तालाब में ड्रमों से बना मंच, क्षमता से अधिक लोग बैठे

बिवार (हमीरपुर)। थाना बिवार क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में आयोजित जल विहार महोत्सव के दौरान आयोजकों की लापरवाही सामने आई। करीब 15 फीट गहरे तालाब में प्लास्टिक के ड्रमों के सहारे…

हमीरपुर :15 फीट गहरे तालाब में ड्रमों से बना मंच, क्षमता से अधिक लोग बैठे
WhatsApp Facebook

बिवार (हमीरपुर)। थाना बिवार क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में आयोजित जल विहार महोत्सव के दौरान आयोजकों की लापरवाही सामने आई।

करीब 15 फीट गहरे तालाब में प्लास्टिक के ड्रमों के सहारे बनाए गए अस्थायी मंच पर क्षमता से अधिक लोग बैठ गए। पानी में हिचकोले खाता मंच किसी भी समय हादसे का कारण बन सकता था।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों के मुताबिक मंच पर अधिक संख्या में लोगों के बैठने से वह लगातार डगमगाता रहा। इसके बावजूद आयोजकों की ओर से लोगों को मंच से हटाने अथवा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की पहल नहीं की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व इसी तरह के आयोजन के दौरान नाव पलटने से हादसा हो चुका है। वहीं जून माह में इसी तालाब में नहाते समय तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के बाद भी तालाब में सुरक्षा के लिए जाली अथवा अन्य पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था के लिए भुगतान किए जाने की बात सामने आई थी, लेकिन इसके बावजूद मौके पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखाई दी।

लगातार घटनाओं के बाद भी आयोजनकर्ताओं द्वारा सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं बरते जाने पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से कार्यक्रमों को लेकर लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया जाता है, लेकिन आयोजन करने वाले लोगों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है।

ऐसे में पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय किए जाने की मांग उठ रही है।