#महुदा। महुदा थाना क्षेत्र के तेलमोचो स्थित दामोदर नदी के डोंगा घाट पर मंगलवार सुबह अवैध बालू उठाव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर का डाला पलटने से पानी में दबकर लोहापट्टी निवासी मजदूर जितेन्द्र राय की मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।
आरोप है कि हादसे के बाद बालू माफिया आनन-फानन में मजदूर के शव को उठाकर दामोदराम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे। वहां ग्रामीणों और कथित बालू माफिया राजू के बीच जमकर हंगामा हुआ। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अवैध बालू उठाव के दौरान हुई इस मौत ने नदी घाटों पर चल रहे कथित अवैध कारोबार और मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
