मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
Sacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिटSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaSacchai ki awaaz dikhanaरेफर हुई 10 साल की बच्ची, चार-पांच बार फोन के बाद भी नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस; इंतजार में थम गई मासूम की सांसें!**जनविश्वास शिविर में 200 से अधिक आवेदन, अस्पताल में बाहर की दवाइयां लिखने पर बीएमओ को चेतावनी छात्रावास में खराब टीवी देख भड़के कलेक्टर, खाद नहीं देने वाले विक्रेता का स्टॉक जब्त क15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे अपनी उपज, पिछले वर्ष की तुलना में 2541 नए किसानों ने कराया पंजीयनजिले में स्थापित होगी 10 टन क्षमता की ऑयल एक्सट्रेशन यूनिट
Hamirpurउत्तर प्रदेशक्राइम

हमीरपुर :अज्ञात डंपर के नीचे सो रहे इंजन मिस्त्री को कुचला, दर्दनाक मौत, नरायच गांव के पास NH-34 पर हादसा, चालक डंपर लेकर फरार

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव के पास नेशनल हाईवे-34 पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। डंपर की मरम्मत करने आए करीब 45 वर्षीय इंजन मिस्त्री की डंपर के पहिए के…

हमीरपुर :अज्ञात डंपर के नीचे सो रहे इंजन मिस्त्री को कुचला, दर्दनाक मौत, नरायच गांव के पास NH-34 पर हादसा, चालक डंपर लेकर फरार
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नरायच गांव के पास नेशनल हाईवे-34 पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया।

डंपर की मरम्मत करने आए करीब 45 वर्षीय इंजन मिस्त्री की डंपर के पहिए के नीचे दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रीशू निवासी शुक्लागंज, जिला उन्नाव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रीशू रविवार को डंपर ठीक करने के लिए नरायच गांव के पास आया था। रात में वह डंपर के नीचे सो गया।

सोमवार तड़के करीब तीन से चार बजे चालक ने डंपर स्टार्ट कर चला दिया। नीचे सो रहे मिस्त्री के पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक डंपर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। घटना के बाद पुलिस फरार चालक और डंपर की तलाश में जुटी है।