मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
विनोद सहानी के घर पहुंचेंगे चंद्रशेखर आजाद गोंडा में प्रशासन अलर्टहमीरपुर :तालाब में डूबा मजदूर, ग्रामीणों ने बचाई जान, पैर फिसलने से गहरे पानी में पहुंचा युवक, हालत गंभीर होने पर हमीरपुर रेफरजनता दल यूनाइटेड अब उत्तर प्रदेश में भी पांव जमाने की कर रही है पूरी तैयारी ।।लुन्हेरा बुजुर्ग की पहाड़ी में 20 फीट तक लंबे प्राकृतिक पत्थरजौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबितकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधनानपुर पुलिस ने चलाया क़ानून का डंडा न बची ताड़ी न बची शराबभाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केराकत में जुटेंगे कार्यकर्ताJorhat Hosts DC Conference as CM Inaugurates Chinamara Railway Flyoverविनोद सहानी के घर पहुंचेंगे चंद्रशेखर आजाद गोंडा में प्रशासन अलर्टहमीरपुर :तालाब में डूबा मजदूर, ग्रामीणों ने बचाई जान, पैर फिसलने से गहरे पानी में पहुंचा युवक, हालत गंभीर होने पर हमीरपुर रेफरजनता दल यूनाइटेड अब उत्तर प्रदेश में भी पांव जमाने की कर रही है पूरी तैयारी ।।लुन्हेरा बुजुर्ग की पहाड़ी में 20 फीट तक लंबे प्राकृतिक पत्थरजौनपुर में खाकी पर गिरी गाज: लापरवाही और अनुशासनहीनता में दो थानों के 10 पुलिसकर्मी निलंबितकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधकटनी में सवर्ण समाज ने निकाला UGC काले कानून की अर्थी यात्रा,तेरह ब्राह्मणों को भोजन करा किया UGC का अनोखा विरोधनानपुर पुलिस ने चलाया क़ानून का डंडा न बची ताड़ी न बची शराबभाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’: पीएम मोदी के जन्मदिन पर केराकत में जुटेंगे कार्यकर्ताJorhat Hosts DC Conference as CM Inaugurates Chinamara Railway Flyover
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :तालाब में डूबा मजदूर, ग्रामीणों ने बचाई जान, पैर फिसलने से गहरे पानी में पहुंचा युवक, हालत गंभीर होने पर हमीरपुर रेफर

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में रविवार शाम सिरसी तालाब में पैर फिसलने से 40 वर्षीय मजदूर उत्तम पुत्र टिल्लू नाई गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। ग्रामीणों ने…

हमीरपुर :तालाब में डूबा मजदूर, ग्रामीणों ने बचाई जान, पैर फिसलने से गहरे पानी में पहुंचा युवक, हालत गंभीर होने पर हमीरपुर रेफर
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के खंडेह गांव में रविवार शाम सिरसी तालाब में पैर फिसलने से 40 वर्षीय मजदूर उत्तम पुत्र टिल्लू नाई गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला। एंबुलेंस से उसे मौदहा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया।

बताया गया कि उत्तम शाम करीब छह बजे सिरसी तालाब की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में पहुंच गया।

उसे डूबता देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर उसे बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी।

एंबुलेंस पायलट आकाश यादव और ईएमटी देवांशु यादव की मदद से उत्तम को मौदहा अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर रेफर कर दिया।

उत्तम के बड़े भाई भोला और मंगल ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है और वह गांव में मजदूरी कर जीवनयापन करता है।