प्रसादम् सेवा अंतर्गत… पितरों के निमित्त ब्राह्मण भोजन के साथ सरकारी अस्पताल में मरीजों की सेवा का संकल्प…
रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार ।। सर्वपितृ अमावस्या के पावन अवसर पर श्री पारेश्वर महादेव सेवाधाम समिति, धामनोद द्वारा सेवा, त्याग और प्रेम की भावना से विशेष सेवा आयोजन किया जाएगा।
10 अक्टूबर 2026, शनिवार को नर्मदा तट स्थित श्री पारेश्वर सेवाधाम आश्रम में पितरों के निमित्त ब्राह्मण भोजन कराया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा जरूरतमंदों को खीर, पूड़ी एवं सब्जी का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
समिति की ओर से श्रद्धालुओं से आह्वान किया गया है कि पितृपक्ष की सर्वपितृ अमावस्या पर अपने पूर्वजों के निमित्त सेवा एवं दान कर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
समिति का उद्देश्य पितृऋण की भावना को सेवा से जोड़ते हुए जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाना है।
आयोजक समिति ने कहा कि “पितरों का आशीर्वाद ही जीवन की सच्ची संपत्ति है।” इसी भावना के साथ “एक कदम सेवा की ओर” अभियान के तहत ब्राह्मण भोजन, अस्पताल में मरीजों के लिए भोजन सेवा तथा जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है।
सेवा कार्य में सहयोग करने के इच्छुक श्रद्धालु समिति के माध्यम से अपना सहयोग प्रदान कर सकते हैं। समिति ने सभी समाजबंधुओं से इस सेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। सेवा सहयोग के लिए संपर्क:
9981265245, 9754181265 स्थान: श्री पारेश्वर सेवाधाम आश्रम, नर्मदा तट, धामनोद (धार)।
