सेवा संकल्प अभियान के तहत बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा बहनों को किया सम्मानित
बरेली सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक मझगवां में बहुद्देशीय स्वास्थ्य एवं जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सिविल में ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बहोरन लाल मौर्य ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली आशा बहनों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाली आशा कार्यकर्ताओं में मंजू देवी, बीना देवी, सपना शर्मा, राजकुमारी और गीता देवी सहित क्षेत्र की अन्य आशा बहाने शामिल रही। अधिकारियों ने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग और आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं।
शिविर के दौरान बहोरन लाल मौर्य, एसडीएम एवं ब्लाक प्रमुख ने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की।
इसी दौरान बहोरन लाल मौर्य ने स्वयं अपना ब्लड प्रेशर भी चेक कराया। उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य कर्मियों से आमजन को दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार, डॉ दिनेश यादव, चित्रकुमार, अनुज सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहे ऐसे बहुद्देशीय स्वास्थ्य शिविर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के साथ उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने से उन्हें बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
