मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
सर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावितसर्वपितृ अमावस्या पर जरूरतमंदों को खीर-पूड़ी सब्जी का प्रसादलोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन व्यवस्था की निष्पक्षता की रक्षा तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जअल्प वर्षा से सूखे जैसे हालात, धार जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांगAKHAND BHARAT BULLET NEWSसर्वपितृ अमावस्या पर मोराड़ में होगा सामूहिक श्राद्ध तर्पणलोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापननवरात्रि, गरबा और दशहरा को लेकर थाना मनावर में शांति समिति की बैठकश्राद्ध पक्ष में 16 दिन तक गूंजते हैं निमाड़ी_मालवी लोकगीत*कलेक्टर के निर्देश पर नगर परिषद की कार्रवाई , मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया, डिवाइडर की छंटाई व रंग-रोगन शुरूसीएमएचओ कार्यालय में 60.65 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आई, अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार ने आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए…

हमीरपुर :जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर सुनीं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी हमीरपुर श्री अशोक कुमार ने आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो तथा फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त जिला स्तरीय एवं विभागीय अधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसुनवाई करें। इस दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनका नियमानुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दोपहर 12:00 बजे के बाद अधिकारी अनिवार्य रूप से क्षेत्र भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण करें। क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारी अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं, लाभार्थीपरक योजनाओं तथा जनहित से जुड़े कार्यों की मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का सत्यापन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र भ्रमण एवं निरीक्षण केवल औपचारिकता न होकर योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहे लाभ का वास्तविक स्थलीय सत्यापन होना चाहिए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निरीक्षण के दौरान किसी योजना अथवा विकास कार्य में कमी, अनियमितता, लापरवाही अथवा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य न किया जाना पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जवाबदेही निर्धारित करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में केवल मौखिक निर्देश देने के बजाय उनके निस्तारण के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके द्वारा किए गए क्षेत्र भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण की संक्षिप्त, तथ्यपरक एवं फोटोग्राफ सहित निरीक्षण आख्या तैयार की जाए तथा उसे अगले कार्य दिवस में जिलाधिकारी एवं संबंधित उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराया जाए, ताकि निरीक्षण में सामने आए बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही की नियमित समीक्षा की जा सके।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक अधिकारी द्वारा सप्ताह में कम से कम तीन दिवस क्षेत्र भ्रमण/स्थलीय निरीक्षण किया जाना सुनिश्चित किया जाए। अपरिहार्य कारणों से किसी दिन क्षेत्र भ्रमण अथवा स्थलीय निरीक्षण न हो पाने की स्थिति में संबंधित अधिकारी द्वारा उसका स्पष्ट कारण दर्शाते हुए आख्या प्रस्तुत की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण की नियमित समीक्षा की जाएगी। प्रत्येक माह किए गए क्षेत्र भ्रमण एवं स्थलीय निरीक्षण की समेकित रिपोर्ट अगले माह के प्रथम सप्ताह में प्रस्तुत की जाएगी। निर्धारित न्यूनतम तीन दिवस से कम क्षेत्र भ्रमण किए जाने की स्थिति में इसकी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई एवं क्षेत्र भ्रमण की निर्धारित व्यवस्था का प्रत्येक दशा में प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के साथ-साथ क्षेत्र में जाकर योजनाओं एवं विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का सत्यापन प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा क्षेत्र भ्रमण के माध्यम से विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का सत्यापन प्रशासन की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अतः सभी अधिकारी इन निर्देशों का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ अनुपालन सुनिश्चित करें।