मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर डॉ. देशराज बिक्रांत को मिला अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट सम्मान (D.Litt.)विशेष ग्राम सभा में योजनाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चाझाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलखराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर मेंढर में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित; प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित मेंढर// द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा मेंढर के आर्ट ऑफ स्किल सेंटर में एसेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग ने किसानों को रामतिल की खेती के लाभों से कराया अवगतवन्यजीव सप्ताह पर हुनर दिखाने का अवसर, श्रेष्ठ फोटो और रील को मिलेगा प्रोत्साहनबरेली आंवला वेतन विसंगति, पदोन्नति, अंतरमंडलीय तबादले और भत्तों में बढ़ोतरी समेत आठ मांगों को लेकर लेखपालों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।की रेलिंग पर चढ़ गई थी, जिसे वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हफफराकुण्ड में खेल ग्राउंड का हुआ उद्घाटनघगवाल क्षेत्र की हदबंदी को लेकर विवाद, महंत सोनिया माई ने रखा अपना पक्ष सांबा: बधाई लेने के लिए घगवाल क्षेत्र की हदबंदी को लेकर किन्नर समाज में चल रहे विवाद के बीच सांबा किन्नर सममहात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर डॉ. देशराज बिक्रांत को मिला अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट सम्मान (D.Litt.)विशेष ग्राम सभा में योजनाओं और विकास कार्यों पर हुई चर्चाझाड़ू थामकर उतरीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रमदान से जगाई स्वच्छता की अलखराजेश कुमार पूंछ लोकेशन मेंढर मेंढर में कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित; प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित मेंढर// द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा मेंढर के आर्ट ऑफ स्किल सेंटर में एसेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग ने किसानों को रामतिल की खेती के लाभों से कराया अवगतवन्यजीव सप्ताह पर हुनर दिखाने का अवसर, श्रेष्ठ फोटो और रील को मिलेगा प्रोत्साहनबरेली आंवला वेतन विसंगति, पदोन्नति, अंतरमंडलीय तबादले और भत्तों में बढ़ोतरी समेत आठ मांगों को लेकर लेखपालों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।की रेलिंग पर चढ़ गई थी, जिसे वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हफफराकुण्ड में खेल ग्राउंड का हुआ उद्घाटनघगवाल क्षेत्र की हदबंदी को लेकर विवाद, महंत सोनिया माई ने रखा अपना पक्ष सांबा: बधाई लेने के लिए घगवाल क्षेत्र की हदबंदी को लेकर किन्नर समाज में चल रहे विवाद के बीच सांबा किन्नर सम
Surajpurछत्तीसगढ़व्यापार

सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग ने किसानों को रामतिल की खेती के लाभों से कराया अवगत

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन अंतर्गत तिलहन खेती को प्रोत्साहन, चम्पकनगर के 08 किसानों को मिला निःशुल्क रामतिल बीज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की आय वृद्धि…

सेवा संकल्प अभियान के तहत कृषि विभाग ने किसानों को रामतिल की खेती के लाभों से कराया अवगत
WhatsApp Facebook

राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन अंतर्गत तिलहन खेती को प्रोत्साहन, चम्पकनगर के 08 किसानों को मिला निःशुल्क रामतिल बीज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की आय वृद्धि और कृषि आत्मनिर्भरता को मिल रही नई गति

सूरजपुर/04 अक्टूबर 2026/ किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के विकासखंड सूरजपुर के ग्राम चम्पकनगर में भारत सरकार की राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ) योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को निःशुल्क रामतिल बीज वितरित किया गया।
योजनांतर्गत सूरजपुर जनपद सदस्य एवं कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री यशवंत प्रताप सिंह ने ग्राम के आठ किसानों को निःशुल्क रामतिल बीज वितरित कर किसानों को तिलहनी फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। यह पहल किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के माध्यम से किसानों को केवल बीज उपलब्ध कराना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें वैज्ञानिक खेती की नवीनतम तकनीकों से जोड़कर तिलहनी फसलों का उत्पादन बढ़ाना और खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूत करना भी प्राथमिकता है। प्रदर्शन आधारित खेती से अन्य किसान भी प्रेरित होंगे और क्षेत्र में रामतिल सहित तिलहनी फसलों का रकबा बढ़ेगा।
कृषि विभाग द्वारा किसानों को रामतिल की फसल के साथ मधुमक्खी पालन की संभावनाओं से भी अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि इसके साथ मधुमक्खी पालन करना लाभदायी हो सकता है। किसानों को अन्य फसलों पर निर्भरता कम करने और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए रामतिल को खरीफ अथवा स्थानीय फसल प्रणाली में शामिल करने प्रेरित किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को अधिक सशक्त, आधुनिक और लाभकारी बनाने के लिए अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। कृषि विभाग किसानों तक उन्नत बीज, आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक सलाह और शासकीय योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के माध्यम से तिलहनी फसलों के रकबे और उत्पादकता में वृद्धि कर किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को बीज उपचार, समय पर बुआई, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने तथा विभागीय सलाह का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया, जिससे उत्पादन लागत कम हो और अधिक लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषक मित्र एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।