हावड़ा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर फकीरबागान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। माननीय मंत्री श्री उमेश राय जी के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उत्तर हावड़ा मंडल-2 किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री विजय तिवारी ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के माध्यम से महात्मा गांधी जी के स्वच्छता संबंधी विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखना ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत!
