मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविरहमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविर
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेश

हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार…

हमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेश
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जनपद में धूमधाम एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान रामधुन और देशभक्ति गीतों के बीच अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके जीवन, संघर्ष एवं राष्ट्रसेवा को स्मरण किया।

जिलाधिकारी ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं सत्याग्रह तथा शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और ‘जय जवान, जय किसान’ के आदर्शों को जीवन एवं शासकीय कार्यप्रणाली में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी जी के वर्ष 1929 में राठ आगमन की स्मृति में 29 फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गए। जनपदभर में प्रभातफेरी, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, सर्वधर्म प्रार्थना, खेलकूद एवं विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए।

विद्यालयों में चित्रकला, रंगोली, वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं कराई गईं, जबकि जिला महिला चिकित्सालय में नवजात बालिकाओं एवं उनकी माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनपद को स्वच्छ, समृद्ध, आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस दौरान डीएफओ अरविंद कुमार, एडीएम राकेश कुमार, एडीएम न्यायिक रिजवाना शाहिद, एडीएम नमामि गंगे विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।