मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविरहमीरपुर :महिला ने युवक पर अश्लील गाने और अभद्रता का लगाया आरोप, पुलिस से कार्रवाई की मांगहमीरपुर :गांधी एवं शास्त्री जयंती पर कोषागार में श्रद्धांजलि अर्पितसेवा का संकल्प, रक्तदान से निभायाहमीरपुर :गांधी जयंती पर पैदल चाल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया उत्साहगांधी जयंती पर न्यायालय परिसर में गूंजा श्रमदान का संदेशहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर जनपदभर में गूंजा स्वच्छता और सेवा का संदेशमहात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर 2026 वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गयापानसेमल थाना प्रभारी का हुआ था बदला विदाई समारोह में दिए शुभकामनाएं🌹🌷👏एकल विद्यालय (संभाग पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंचल चुनारगढ़) के अंतर्गत सचं चंडिका धाम विद्यालय, ग्राम बसारी में महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का प्रेस नोट पीडीएहमीरपुर :गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन्स में लगा रक्तदान शिविर
Hamirpurउत्तर प्रदेशशिक्षा

हमीरपुर :लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, बच्चों की शिक्षा, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने गुरुवार को विकासखंड सुमेरपुर कार्यालय, दरियापुर स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय तथा कुछेछा में निर्माणाधीन रोडवेज…

हमीरपुर :लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश, बच्चों की शिक्षा, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष जोर
WhatsApp Facebook

हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अशोक कुमार ने गुरुवार को विकासखंड सुमेरपुर कार्यालय, दरियापुर स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय तथा कुछेछा में निर्माणाधीन रोडवेज वर्कशॉप/मेंटेनेंस शेड का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विकासखंड कार्यालय के निरीक्षण में डीएम ने पेंशन, स्थापना, सेवा पुस्तिका और जीपीएफ समेत विभिन्न पटलों की कार्यप्रणाली देखी।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में वृद्धावस्था पेंशन के 8,072, दिव्यांग पेंशन के 1,218 और विधवा पेंशन के 3,463 लाभार्थी हैं। डीएम ने पात्र लाभार्थियों को समय से पेंशन उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कर्मचारियों के देयकों, इंक्रीमेंट और डीए का समय से भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बेहतर रखने और पर्याप्त कूड़ेदान रखने के निर्देश भी दिए।

मनरेगा कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने तथा मौके पर वास्तविक कार्य कराने पर जोर दिया। साथ ही चकरोडों से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई अभियान चलाकर कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद डीएम ने जयप्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। कक्षा छह के विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई और पाठ्यक्रम की जानकारी ली।

रसोई का निरीक्षण करते हुए भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई देखी। उन्होंने बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन, नाश्ता और दूध उपलब्ध कराने तथा गुणवत्तापूर्ण सामग्री का प्रयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

विद्यालय में स्वच्छ पेयजल और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर भी विशेष जोर दिया गया। फार्मासिस्ट के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी तथा समय-समय पर चिकित्सकों को बुलाकर स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए गए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय में कक्षा छह से 12 तक कुल 382 छात्र अध्ययनरत हैं। डीएम ने रिक्त पदों के संबंध में आवश्यक प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।

अंत में उन्होंने कुछेछा में निर्माणाधीन रोडवेज वर्कशॉप/मेंटेनेंस शेड का निरीक्षण कर शेष कार्य शीघ्र पूरा कराने और भवन को जल्द हैंडओवर लेने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप शुरू होने से हमीरपुर बस स्टॉप पर वाहनों का दबाव कम होगा और बस संचालन में सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी हिमांशु श्रीवास्तव, एआरएम रोडवेज आरपी शाहू, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।