संवाददाता निलेश कलसकर अखंड भारत न्यूज़ पांढुरना
पांढुरना। जिला कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग पांढुरना ने संगठन विस्तार करते हुए सौंसर ब्लॉक में सोशल मीडिया ब्लॉक अध्यक्ष पद पर श्री आकाश वाघ की नियुक्ति की है।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व सांसद नकुलनाथ, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष चंचलेश व्यास के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष जतन उईके, सौंसर विधायक विजय चौरे एवं सौंसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र यमदे की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई।
नियुक्ति पत्र जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष देवकांत मांडोगड़े ने जारी किया। उन्होंने कहा कि आकाश वाघ की नियुक्ति से सौंसर ब्लॉक में कांग्रेस का सोशल मीडिया संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं जनहित के मुद्दों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आकाश वाघ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
