मौदहा (हमीरपुर)। बीते दिनों हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से किसानों की फसलों व गरीब परिवारों को हुए नुकसान को लेकर अपना दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई स्थानों पर जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।
गरीब परिवारों को भी बारिश के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराया जाए और पात्र किसानों व पीड़ित परिवारों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए।
इस दौरान दीपू कुशवाहा, वरुण राज, लखन वर्मा, बीरेंद्र कुमार, रूपा देवी, शहबाज मोहम्मद, फजिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
