मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हमीरपुर :अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनगुवाहाटी वनडे में शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक,हावड़ा के फकीर बागान में धूमधाम से मनाया गया मंत्री श्री उमेश राय का जन्मदिनज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्रज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्र*बड़वानी में सुरों की महफिल – कुमार शानू फैन्स क्लब का शानदार आयोजन*हमीरपुर :छत का पलस्तर गिरने से मलबे में दबा 10 वर्षीय किशोर जर्जर मकान में खेलते समय हुआ हादसा, मोहल्लेवासियों ने मलबा हटाकर बचाई जान; सरकारी अस्पताल में भर्तीचित्रकला में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर।26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsहमीरपुर :अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर जताया विरोध, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनगुवाहाटी वनडे में शुभमन गिल ने जड़ा दोहरा शतक,हावड़ा के फकीर बागान में धूमधाम से मनाया गया मंत्री श्री उमेश राय का जन्मदिनज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्रज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग, NCPI ने PM मोदी को लिखा पत्र*बड़वानी में सुरों की महफिल – कुमार शानू फैन्स क्लब का शानदार आयोजन*हमीरपुर :छत का पलस्तर गिरने से मलबे में दबा 10 वर्षीय किशोर जर्जर मकान में खेलते समय हुआ हादसा, मोहल्लेवासियों ने मलबा हटाकर बचाई जान; सरकारी अस्पताल में भर्तीचित्रकला में बच्चों ने दिखाई विकसित भारत की तस्वीर।26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action agains
Hamirpurउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

हमीरपुर :छत का पलस्तर गिरने से मलबे में दबा 10 वर्षीय किशोर जर्जर मकान में खेलते समय हुआ हादसा, मोहल्लेवासियों ने मलबा हटाकर बचाई जान; सरकारी अस्पताल में भर्ती

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के ब्लॉक के पीछे स्थित नई बस्ती मोहल्ले में बुधवार शाम जर्जर मकान की छत का पलस्तर अचानक भरभराकर गिरने से कमरे में खेल रहा 10 वर्षीय किशोर मलबे की चपेट में…

हमीरपुर :छत का पलस्तर गिरने से मलबे में दबा 10 वर्षीय किशोर जर्जर मकान में खेलते समय हुआ हादसा, मोहल्लेवासियों ने मलबा हटाकर बचाई जान; सरकारी अस्पताल में भर्ती
WhatsApp Facebook

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के ब्लॉक के पीछे स्थित नई बस्ती मोहल्ले में बुधवार शाम जर्जर मकान की छत का पलस्तर अचानक भरभराकर गिरने से कमरे में खेल रहा 10 वर्षीय किशोर मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया।

तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे मोहल्लेवासियों ने आनन-फानन मलबा हटाकर किशोर को बाहर निकाला और उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। नई बस्ती निवासी लाइनमैन दिनेश कुमार के मकान में बुधवार शाम अचानक छत का पलस्तर गिर गया।

उस समय उनका 10 वर्षीय पुत्र शिवा कमरे में खेल रहा था। पलस्तर का मलबा सीधे उसके ऊपर गिरने से वह घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर शिवा को बाहर निकाला। दिनेश कुमार की बड़ी बेटी पूर्णिमा ने बताया कि घटना के समय घर में वह और उसका भाई शिवा ही मौजूद थे।

उनके माता-पिता उपचार के लिए कानपुर गए हुए हैं। बताया गया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहले से ही जर्जर मकान की हालत और खराब हो गई थी, जिसके चलते छत का पलस्तर गिर गया।

परिजनों के अनुसार दिनेश कुमार स्वयं भी अस्वस्थ हैं और कानपुर के अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मकान की लंबे समय से मरम्मत नहीं हो सकी है।

परिजनों का कहना है कि यदि परिवार को सरकारी आवास योजना का लाभ मिल जाता और पक्का मकान उपलब्ध हो जाता तो शायद यह हादसा नहीं होता। हादसे के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई।

गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते मलबा हटाकर किशोर को बाहर निकाल लिया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना ने बारिश के दौरान जर्जर मकानों में रह रहे गरीब परिवारों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।