बानसूर। नगर पालिका द्वारा कस्बे में ठेला-रेहड़ी वालों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की सूचना मिलते ही कांग्रेस नगर अध्यक्ष एवं नवनिर्वाचित पार्षद राहुल आर्य मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने नगर पालिका की इस कार्रवाई का विरोध करते हुए मौके से ही उपखंड अधिकारी से फोन पर वार्ता की। एसडीएम से बातचीत के बाद नगर पालिका की टीम बिना किसी ठेला-रेहड़ी वाले को हटाए वापस लौट गई।
इस दौरान राहुल आर्य ने कहा कि ठेला-रेहड़ी लगाकर गरीब परिवार अपना पेट पालते हैं। नगर पालिका का काम उजाड़ना नहीं बसाना है। हर वर्ग के साथ न्याय होगा और जहां अन्याय होगा वहां आवाज उठाई जाएगी।
